ताड़ के पेड़ पर बैठकर शख्स उसे ही काटने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Published: September 28, 2020 03:27 PM2020-09-28T15:27:02+5:302020-09-28T15:27:02+5:30

ताड़ के पेड़ को काटते इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sitting on a palm tree, the person started cutting it, then something like this happened | ताड़ के पेड़ पर बैठकर शख्स उसे ही काटने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वायरल वीडियो

रेक्स चैपमैन के अकाउंट से साझा वीडिया का स्क्रीनशॉट (फोटो साभार सोशल मीडिया)

Highlightsइस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान जिस ताड़ के पेड़ पर बैठा है, उसी को काट रहा है। ताड़ के पेड़ के एक हिस्सा को कटते ही किसी स्प्रिंग की तरह ताड़ का पेड़ कभी इधर तो कभी उधर झुकने लगता है।

नई दिल्ली:सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। कुछ बेहद मनोरंजक होता है, तो कुछ आश्चर्यजनक होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान जिस ताड़ के पेड़ पर बैठा है, उसी को काट रहा है। जैसे ही शख्स उस पेड़ के ऊपरी हिस्से को काटता है। वह हिस्सा पेड़ से अलग होकर जमीन पर गिरने लगता है, लेकिन ताड़ के पेड़ का एक हिस्सा तेजी से झुकने लगता है। किसी स्प्रिंग की तरह ताड़ का पेड़ कभी इधर तो कभी उधर झुकने लगता है।

इस दौरान वह शख्स ताड़ के पेड़ को मजबूती से पकड़े रखता है। उसकी  थोड़ी भी कमजोर पकड़ उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन, पेड़ को मजबूती से पकड़े रहने की वजह से वह शख्स बच जाता है। इस दौरान किसी झूले सा पेड़ कभी इस तरफ कभी उस तरफ झूलता रहता है।

सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है। जो लोग भी इस वीडियो को देख रहे होते हैं, वह आश्चर्य चकित हो जा रहे हैं। इस वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल रेक्स चैपमैन ने ट्विटर पर शेयर किया था।

बता दें कि इस वीडियो को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर रेक्स चैपमैन ने लिखा, 'कभी किसी ने इतने बड़े ताड़ के पेड़ को कटते हुए देखा है। ओह माय गोड।'

खबर लिखने तक इस वीडियो को 6.7 मिलयन से अधिक लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो तो करीब 25 हजार से अधिक लोग सिर्फ ट्विटर पर रेक्स चैपमैन के अकाउंट से साझा कर चुके हैं।

Web Title: Sitting on a palm tree, the person started cutting it, then something like this happened

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे