सिस्टर आंद्रे: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 118 साल की उम्र में निधन, रोज लेती थी 1 ग्लास शराब-चॉकलेट, अपने जीवन में देखे है दो विश्वयुद्ध

By भाषा | Published: January 18, 2023 05:36 PM2023-01-18T17:36:51+5:302023-01-18T17:44:43+5:30

आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल में जब सिस्टर आंद्रे से उनकी असाधारण लंबी उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया से कहा था कि ‘‘काम करते रहना... आपको जीवंत बनाता है। मैंने 108 साल की उम्र तक काम किया।’’

Sister Andre world oldest woman died at the age of 118 saw 2 world wars in life 18 presidents 10 popes | सिस्टर आंद्रे: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 118 साल की उम्र में निधन, रोज लेती थी 1 ग्लास शराब-चॉकलेट, अपने जीवन में देखे है दो विश्वयुद्ध

फोटो सोर्स: Twitter @father_rmv

Highlights118 साल की उम्र वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हो गया है। सिस्टर आंद्रे हर रोज एक गिलास शराब और चॉकलेट लेती थी। यही नहीं वह अपने पूरे जीवन में दो विश्वयुद्धों को देखा है।

पेरिस: दुनिया की सबसे उम्रदराज मानी जाने वालीं फ्रांस की एक नन का उनके 119वें जन्मदिन से कुछ सप्ताह पहले निधन हो गया है। दक्षिणी फ्रांस में उनके नर्सिंग होम के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी है। ल्यूसिल रैंडन, जिन्हें सिस्टर आंद्रे के नाम से जाना जाता है, का जन्म 11 फरवरी, 1904 को दक्षिणी फ्रांस के एल्स शहर में हुआ था। 

वह दुनिया की सबसे उम्रदराज कोविड-19 से उबर चुके लोगों में से एक थीं। प्रवक्ता डेविड टवेला ने कहा कि उनका निधन मंगलवार को देर रात करीब दो बजे टूलोन शहर में सेंटे-कैथेराइन-लेबोर नर्सिंग होम में हुआ। 

कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद भी जिंदा रही थी

‘जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ 110 या उससे अधिक उम्र के लोगों के विवरण को मान्यता देता है। समूह ने पिछले साल 119 वर्ष की उम्र में जापान के केन तनाका की मृत्यु के बाद रैंडन को दुनिया की सबसे बुजुर्ग ज्ञात व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया था। 

सिस्टर आंद्रे जनवरी 2021 में अपने 117वें जन्मदिन से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। लेकिन उन्हें संक्रमण के मामूली लक्षण थे, जिससे उन्हें संक्रमित होने का एहसास तक नहीं हुआ। संक्रमण से उनके उबरने की फ्रांस समेत दुनिया भर में चर्चा हुई थी। 

अपनी असाधारण लंबी उम्र के बारे में क्या बोली सिस्टर आंद्रे

दो विश्वयुद्धों की गवाह रहीं सिस्टर आंद्रे से पिछले साल अप्रैल में जब उनकी असाधारण लंबी उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया से कहा कि ‘‘काम करते रहना... आपको जीवंत बनाता है। मैंने 108 साल की उम्र तक काम किया।’’ 

अब ये है दुनिया में सबसे उम्रदराज व्यक्ति

उन्हें रोजाना एक ग्लास शराब लेना और चॉकलेट खाना पसंद था। ‘जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ द्वारा सूचीबद्ध दुनिया में सबसे उम्रदराज जीवित ज्ञात व्यक्ति अब अमेरिकी मूल की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं, जो स्पेन में रह रही हैं और 115 वर्ष की हैं।

Web Title: Sister Andre world oldest woman died at the age of 118 saw 2 world wars in life 18 presidents 10 popes

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे