'वन मैन शो व टू मेन आर्मी को अंहकार ले डूबा', महाराष्ट्र-झारखंड में हार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार, वायरल हुआ ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Published: December 24, 2019 05:43 PM2019-12-24T17:43:00+5:302019-12-24T17:43:00+5:30

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट कांग्रेस-जेएमएम-राजद महागठबंधन को मिली है। विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

Shatrughan Sinha slams pm modi for jharkhand and maharashtra election loose viral tweet | 'वन मैन शो व टू मेन आर्मी को अंहकार ले डूबा', महाराष्ट्र-झारखंड में हार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार, वायरल हुआ ट्वीट

'वन मैन शो व टू मेन आर्मी को अंहकार ले डूबा', महाराष्ट्र-झारखंड में हार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार, वायरल हुआ ट्वीट

Highlightsशत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "धन शक्ति और गलत प्रचार प्रसार, CAB, CAA और NRC की वजह से अराजकता फैल गई।झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-राजद महागठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

अभिनेता से नेत बने शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-राजद महागठबंधन की जीत और बीजेपी की हार पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "सर चीजें अब आपके लिए काफी मुश्किल हो रही हैं, और ये अब साफ देखा जा सकता है। सर हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष के एक होने से सत्ता आपके पैरों के नीचे से खिसक गई।"

एक अन्य ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "और ऐसा निश्चित रूप से, भारत के 'असली' चाणक्य शरद पवार के नेतृत्व की वजह से सबसे योग्य पिता के सबसे योग्य पुत्र उद्धव ठाकरे के कारण हुआ है। ईवीएम और आपकी सभी चालों के बाद अब झारखंड की बारी।"

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "धन शक्ति और गलत प्रचार प्रसार, CAB, CAA और NRC की वजह से अराजकता फैल गई। मैंने आपको नहीं बताया सर, 'फिर ना कहना होशियार ना किया, खबरदार ना किया।''

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि 'वन मैन शो और टू मेन आर्मी' का खेल अब खत्म होने वाला है। इनको इन्ही के अंहकार ने डूबा दिया है। 

 शत्रुघ्न सिन्हा के इन ट्वीट पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनका ट्वीट वायरल हो रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-राजद महागठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को मिली है। विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

Web Title: Shatrughan Sinha slams pm modi for jharkhand and maharashtra election loose viral tweet

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे