ऋषि कपूर और इरफान की मौत पर शशि थरूर ने लिखा ,'अब गॉड ने ले ली है इनकी डेट्स...' वायरल हुआ नेता का ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Published: April 30, 2020 12:46 PM2020-04-30T12:46:31+5:302020-04-30T12:46:31+5:30

कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर अभिनेता ऋषि की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज (30 अप्रैल) सुबह 30 अप्रैल को उनका निधन हुआ।

Shashi Tharoor Shares a Heartfelt Tribute to His Schoolmate and Actor Rishi Kapoor | ऋषि कपूर और इरफान की मौत पर शशि थरूर ने लिखा ,'अब गॉड ने ले ली है इनकी डेट्स...' वायरल हुआ नेता का ट्वीट

Shashi Tharoor (File Photo)

Highlightsअभिनेता ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे, साल 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे।  फिल्म ‘डी-डे’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई है।

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में आज (30 अप्रैल) को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। ऋषि कपूर के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। बीते दिन अभिनेता इमरान खान के सदमे से लोग ऊभर ही नहीं पाए थे कि ये भारी क्षति हो गई है। देश के कई नेताओं ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का ट्वीट वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान की फिल्म की एक तस्वीर को शेयर कर लिखा है, 'अब गॉड ने ले ली है इनकी डेट्स...'

शशि थरूर ने ट्वीट किया, 'ऋषि कपूर और इरफान खान एक दूसरे सफर पर चले गए हैं। वह हम लोगों के दूसरे जहां में पहुंचने से पहले उस दुनिया के लिए रवाना हो गए। अब भगवान ने उनकी डेट्स ले ली है।'


महज एख घंटे पहले किए नेता के इस ट्वीट पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। 

एक अन्य ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा है, यह सुनकर दुख हुआ कि मुंबई के कैंपियन स्कूल में मेरे सीनियर ऋषि कपूर, जिनसे मैंने 1967-68 में "इंटर-क्लास ड्रामेटिक्स" में प्रतिस्पर्धा की थी, एक बेहतर दुनिया में चले गए। "बॉबी" के रोमांटिक हीरो से लेकर उनकी पिछली फिल्मों के परिपक्व चरित्र अभिनेता तक, उन्हे याद किया जाएगा। 

फिल्म ‘डी-डे’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई है। जिसके बाद फिल्म ‘डी-डे’कई सीन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

ऋषि कपूरे के परिवार ने कहा- इस बीमारी को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया

परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मियों का कहना है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जंग जारी रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो महाद्वीपों में दो साल तक इलाज के दौरान वह जीने के लिए दृढ़ और लगातार खुश रहे। उनका ध्यान हमेशा परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों पर केन्द्रित रहा और इस दौरान जो भी उनसे मिला वह हैरान रहा कि कैसे इस बीमारी को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया।’’ करीब तीन महीने पहले ऋषि की बहन रितू नंदा का भी कैंसर के कारण निधन हो गया था।

अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुंबई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 

ऋषि कपूर का फिल्मी सफरनामा

ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई ‘बॉबी’ उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। ‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। वहीं ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंडा सन्स’, ‘102 नॉट आउट’ में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं। 

Web Title: Shashi Tharoor Shares a Heartfelt Tribute to His Schoolmate and Actor Rishi Kapoor

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे