'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर शशि थरूर का ट्वीट, ' ये सरकार चला रहे हैं या देश बांट रहे हैं, जवाब मिला- 'क्या राहुल गांधी 'सूट-बूट की सरकार' पर RTI डालेंगे'
By पल्लवी कुमारी | Published: January 22, 2020 10:09 AM2020-01-22T10:09:09+5:302020-01-22T10:09:09+5:30
एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गृह मंत्रालय द्वारा एक आरटीआई के जवाब में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की कोई जानकारी नहीं है' इस मुद्दे पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का अस्तित्व है, ये लोग सरकार चला रहे हैं या फिर देश को बांट रहे हैं।' 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में गृह मंत्रालय ने अधिकार कानून (RTI) के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास टुकडे-टुकडे गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
The tukde-tukde gang does exist. They are running the Government and dividing the nation. pic.twitter.com/s4AaZKJLzH
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 21, 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के इस ट्वीट के नीचे प्रतिक्रिया देते हुए यूजर्स आपस में भिड़ गए हैं। जहां कुछ लोग शशि थरूर के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, क्या आप राहुल गांधी को बोलेंगे कि वह 'सूट-बूट की सरकार' पर एक आरटीआई दायर करें। इसका अस्तित्व है या नहीं पता चलेगा।
Can you please ask Rahul Gandhi to file an RTI and check if 'Suit-Boot ki Sarkar' exists?https://t.co/sbawGNk0KZ
— Shaitaan Khopdi™🇮🇳 (@shaitaankhopdi) January 21, 2020
बता दें कि राहुल गांधी ने 30 अक्टूबर 2018 को मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'अच्छे दिन आएंगे' का स्लोगन चार साल में ही 'चौकीदार चोर है' में कैसे बदल गया। इसके पीछे नरेंद्र मोदी जी का जादू है। अब भाजपा की सरकार को 'सूट बूट झूठ और लूट की सरकार' कहा जा सकता है।'
Earlier the slogan was 'Achhe Din'... Modi ji used to say 'Achhe Din', public used to say 'Aaenge'. Then came 'Suit Boot ki sarkar'. The next was 'Suit Boot Jhooth ki Sarkar' now the slogan is 'Suit Boot Jhooth aur Loot ki Sarkar: Congress President Rahul Gandhi in Khargone, MP pic.twitter.com/YshabTpPKJ
— ANI (@ANI) October 30, 2018
वहीं कुछ लोगों ने थरूर को ट्वीट के लिए बधाई दी है। देखें प्रतिक्रिया
hahah well done @SaketGokhale
— Dev Bhatia (@devbhatia) January 21, 2020
RaGa को सब पप्पू बोल के पुकारते है।
— SunshineMan (@sunshineman004) January 21, 2020
तो इसपर भी RTI करोगे क्या??? 🤔
Why rulers only ??? Other parties who are not ally of BJP had supported the bill both in LS & RS. Why the onus is upon a single party ? Or, the whole legislative is being questioned ?
— The logical Indian (@puranjoy4) January 21, 2020
कुछ यूजर्स थरूर को ट्रोल कर रहे हैं...
टुकड़े टुकड़े गैंग है लेकिन नही है सरकारी कागज़ पे, जैसे सुनंदा का मर्डर हुआ है तो कातिल भी होगा! लेकिन अभी तक नही है सरकारी कागज़ पे ईश्वर ने चाह तो जल्दी होगा जेल में 😊
— सूरज धस्माना 😎 (@SurajDhasmana3) January 21, 2020
टूकड़े टूकड़े गैंग JNU, AMU, जामिया में पढ़ती है पूरी दुनिया जानती है,
— Vishal Gupta⏺️ (@Real_Vish5) January 21, 2020
और आप जैसे नेताओं का उनको समर्थन भी है, जैसे पाकिस्तान का समर्थन आपको है।
एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने दायर की थी आरटीआई
एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी। साकेत गोखले को सोमवार (20 जनवरी) को गृह मंत्रालय की ओर से जवाब मिला। मुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा था, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।