समुद्र में सर्फिंग कर रहा था 7 साल का बच्चा, अचानक नीचे आई शार्क, वायरल वीडियो में देखें उसके बाद क्या हुआ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2019 04:44 PM2019-12-05T16:44:58+5:302019-12-05T16:44:58+5:30
खबर के मुताबिक शैंडलर मूरे पिछले चार साल की उम्र से सर्फिंग कर रहा है। पिता ने दावा किया है कि लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि शार्क सर्फबोर्ड के ऊपर आ गई।
फ्लोरेडा के न्यू सिमिर्ना बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सात साल का बच्चा शैंडलर मूरे सर्फबोर्ड पर सर्फिंग करता दिख रहा है, तभी उसके नीचे अचानक एक ब्लैकटिप शार्क आ गई। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। शैंडलर मूरे के सर्फबोर्ड जैसे ही शार्क आती है, बच्चा वहां से दूसरी ओर निकल कर भागता है। उसको किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
7 साल का बच्चा जब सर्फबोर्ड पर सर्फिंग कर रहा था तो उसके ऊपर एक गोप्रो कैमरा लगा था। जब पिता और बेटे ने कैमरा चैक किया तो उन्होंने देखा कि शार्क बच्चे पर अटैक करने के मकसद से सर्फबोर्ड पर आई थी। शार्क ऊपर आते ही तुरंत नीचे की तरफ निकल गई। नहीं तो अगर शैंडलर सर्फबोर्ड पर लेटा होता तो बड़ा हादसा होने की संभावना थी। थैंक्स गिविंग वीक को एन्जॉय करने के लिए शैंडलर मूरे अपने पिता कैड के साथ वहां गए हुए थे। तभी ये हादसा हुआ।
खबर के मुताबिक शैंडलर मूरे पिछले चार साल की उम्र से सर्फिंग कर रहा है। पिता ने दावा किया है कि लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि शार्क सर्फबोर्ड के ऊपर आ गई। न्यू सिमिर्ना बीच हमेशा से ही शार्क कैपिटल माना जाता है। कहा जाता है कि यहां सबसे ज्यादा मात्रा में शार्क पाए जाते हैं। इसलिए न्यू सिमिर्ना बीच पर हमेशा हाई सिक्योरिटी रहती है।