मुंबईः दो जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से की शादी, दोनों ने ऐसे डाला वरमाला, वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2022 05:59 PM2022-12-04T17:59:38+5:302022-12-04T21:28:39+5:30

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

see video Twin sisters from Mumbai get married same man in Solapur wedding goes viral | मुंबईः दो जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से की शादी, दोनों ने ऐसे डाला वरमाला, वीडियो वायरल, देखें

दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे।

Highlights पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे।

सोलापुरः एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरुद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं।

Web Title: see video Twin sisters from Mumbai get married same man in Solapur wedding goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे