भयावह वीडियो: ऑन कैमरा विशाल शार्क ने रूसी पर्यटक पर किया हमला, पिता के सामने बेटे की ली जान, देखें क्लिप
By आजाद खान | Published: June 10, 2023 10:41 AM2023-06-10T10:41:02+5:302023-06-10T11:08:42+5:30
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

फोटो सोर्स: Twitter@Aviwe_ii
काहिरा: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में एक बेहद ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक पर हमला कर रहा है और तट पर मौजूद लोग बेबस होकर इस मंजर को देख रहे है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और रूसी सैलानियों से तैराकी करने से पहले मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क बार-बार हमला कर रहा है। पर्यटक तैर कर समुद्र के किनारे आना चाह रहा है लेकिन शार्क उसे नहीं आने दे रहा है और हर तरफ से उस पर वार कर रहा है।
A video a young man devoured by a tiger shark in Egypt 💔😭 pic.twitter.com/T3g2oOryeA
— Aviwe Ndabazipheli (@Aviwe_ii) June 9, 2023
इधर समुद्र के तट पर बीच पर मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक के शरीर को फाड़ रहा है और लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि गुरुवार को मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में समुद्र में एक रूसी पर्यटक तैर रहा था। इस दौरान उस पर एक विशाल शार्क ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
बाद में समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की थी। यही नहीं दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हुर्घाडा में मौजूद रूसी नागरिकों को चेतावनी भी दी कि जब वे समुद्र में हों तो शार्क और अन्य पानी के जानवर से सतर्क रहें और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा है कि हमले में शामिल शार्की की पहचान कर उसे पकड़ा गया है और उसकी जांच के लिए मंत्रालय की प्रयोगशालाओं में उसे भेजा गया है।