क्या RSS ने मुस्लिम लड़कियों को किया परेशान, जानें वायरल वीडियो के दावे का सच

By पल्लवी कुमारी | Published: August 23, 2019 10:25 AM2019-08-23T10:25:39+5:302019-08-23T10:25:39+5:30

सोशल मीडिया संघ को लेकर जो दावे किये जा रहे हैं उस वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहनी कुछ महिलाएं भाग रही हैं और उनपर कुछ लड़के बाल्टी में भरकर पानी फेंक रहे हैं।

RSS Harassed of Muslim women social media claim, here is truth of viral video | क्या RSS ने मुस्लिम लड़कियों को किया परेशान, जानें वायरल वीडियो के दावे का सच

क्या RSS ने मुस्लिम लड़कियों को किया परेशान, जानें वायरल वीडियो के दावे का सच

Highlightsवीडियो को लेकर संघ को लेकर सोशल मीडिया पर जो दावे किये जा रहे हैं वो पूरी तरह फेक है। वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ बदसलूकी की है। वीडियो को पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में दावा किया गया है कि  RSS ग्रुप के लोगों ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को परेशान किया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो को एक लाख 57 हजार से ज्यादा व्यूज है। 

वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहनी कुछ महिलाएं भाग रही हैं और उनपर कुछ लड़के बाल्टी में भरकर पानी फेंक रहे हैं। वीडियो को तकरीबन छह महीने पहले मुहम्मद आसिफ सिरवा ने शेयर किया था। लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है वो पूरी तरह फेक है। इस वीडियो को All News Page नाम के फेसबुक पेज ने भी शेयर किया है। 

वायरल वीडियो की सच्चाई

जब आप इस वीडियो के स्क्रीन शॉट को गूगल रिवर्स सर्च पर डालेंदे तो आपको पता चलेगा कि ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि श्रीलंका का है। ये घटना श्रीलंका के वनथरुमुलई ईस्टर्न यूनिवर्सिटी कैंपस में हुआ था । 

ये वीडियो लंका सन न्यूज (Lanka Sun News) ने शेयर किया था। इस वीडियो लंका सन न्यूज ने 24 फरवरी 2019 को शेयर किया था। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक कैप्शन में उन्होंने तमिल भाषा में लिखा है- 'मुसलमान छात्राओं के साथ इस तरह का बर्ताव हो रहा है'।

Puthithu.com ने भी इस घटना के बारे में अपनी वेबसाइट पर लिखा है। ये वेबसाइट तमिल भाषा में है। इंडिया टूडे के मुताबिक तमिल में लिखा है-  यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्र अपने जुनियर छात्र के साथ कैसा बर्ताव कर रहे हैं। वेबसाइट के दावे  के मुताबिक उन्होंने इस बारे में वहां के प्रशासन से भी बात की है। 

इससे यह पता चल गया है कि ये वीडियो भारत का नहीं है और ना ही इसका कोई संघ से लेना-देना नहीं है। ये घटना भारत की है ही नहीं। 

Web Title: RSS Harassed of Muslim women social media claim, here is truth of viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे