'प्रियंका के साथ महिला पुलिस की हाथापाई से बेहद परेशान हूं', रॉबर्ट वाड्रा ने किया ट्वीट, पढ़ें यूजर्स के रिएक्शंस

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 29, 2019 04:21 PM2019-12-29T16:21:29+5:302019-12-29T16:21:29+5:30

रॉबर्ट वाड्रा ने एक के एक दो ट्वीट में लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक ने जब उनका गला पकड़ा तो दूसरी महिला सिपाही ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिड़ पड़ीं लेकिन दृढ़ संकल्पित थीं और दोपहिया वाहन से पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घरवालों से मिलने पहुंचीं..''

Robert Vadra says he is extremely disturbed tweeting Priyanka Gandhi was manhandled by the woman cops | 'प्रियंका के साथ महिला पुलिस की हाथापाई से बेहद परेशान हूं', रॉबर्ट वाड्रा ने किया ट्वीट, पढ़ें यूजर्स के रिएक्शंस

प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के मामले पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं..।''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश पुलिस पर उनकी पत्नी के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए हैरानी व्यक्त की है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस के महिला अधिकारी पर उनका गला पकड़ने का आरोप लगाया था। 

रॉबर्ट वाड्रा ने एक के एक दो ट्वीट में लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक ने जब उनका गला पकड़ा तो दूसरी महिला सिपाही ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिड़ पड़ीं लेकिन दृढ़ संकल्पित थीं और दोपहिया वाहन से पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घरवालों से मिलने पहुंचीं। जिन लोगों को आपकी जरूरत है, उन तक पहुंचने और करुणामय बनने के लिए मुझे आप पर गर्व हैं प्रियंका। आपने जो किया सही था और लोगो की जरूरत और दुख के समय उनके साथ होना कोई अपराध नहीं है।''

बता दें कि प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिये आरोप लगाया था, ''उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एनआरसी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।''

महिला पुलिस अधिकारी अर्चना सिंह ने पत्र और वीडियो के माध्यम से सफाई भी दी थी। सोशल मीडिया पर लोगों की सहानुभूति महिला पुलिस अधिकारी के प्रति ज्यादा उमड़ती देखी गई। रविवार को ट्विटर पर #IStandWithArchanaSingh ट्रेंड कर रहा था। 

रावर्ट वाड्रा के ट्वीट पर भी लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने रॉबर्ट के ट्वीट पर एक्सीलेंट ड्रामा लिखा तो एक ने कहा कि वास्तव में प्रियंका ने महिला पुलिस अधिकारी धक्का दिया था। एक यूजर ने लिखा, ''राजनीति अपनी जगह लेकिन राजनैतिक लाभ के लिए एक‌ पुलिस अधिकारी के नौकरी के साथ खिलवाड़ करना शोभा नहीं देता। कोई वीडियो नहीं है जहां अधिकारी  प्रियंका जी को धक्का दिया हो।''





इसी तरह कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं- 

Web Title: Robert Vadra says he is extremely disturbed tweeting Priyanka Gandhi was manhandled by the woman cops

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे