महाशिवरात्रि के मौके पर बांसुरी बजाते दिखे तेज प्रताप यादव, यूजर्स बोले-वाह तेजू भईया, लव यू
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2020 12:29 PM2020-02-21T12:29:03+5:302020-02-21T12:29:03+5:30
तेज प्रताप यादव मथुरा और बाबाधाम जाकर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं.
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने लुक्स और भक्ति के चलते अक्सर सोशल मीडिया में चर्चा बटोरते रहते हैंं। तेज प्रताप यादव कभी कृष्ण तो शिव का रुप धारण कर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले सावन के महीने में तेज प्रताप यादव भगवान शिव के रूप में भी दिखे थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के तेज प्रताप यादव का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वैशाली में ही उनके द्वारा बांसुरी का वादन किया जा रहा है। 26 सेकेंड इस वीडियो मेंं तेज प्रताप यादव मंत्रमुग्ध होकर बांसुरी बजाते दिख रहे हैं।
#WATCH Bihar: RJD leader Tej Pratap Yadav plays the flute during Maha Shivratri celebrations in Vaishali. (20.02.20) pic.twitter.com/cQRozrrPd4
— ANI (@ANI) February 21, 2020
महाशिवरात्रि के मौके पर तेज प्रताप यादव ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, आप सभी को महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। हर हर महादेव! उनके इस ट्वीट पर यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप बहुत बढ़िया व्यक्ति हैं भैया और आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं मुझे बहुत अच्छा लगता है। बता दें कि तेज प्रताप यादव महागठबंधन सरकार में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
आप बहुत बढ़िया व्यक्ति हैं भैया और आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं मुझे बहुत अच्छा लगता है।
— सनातनी अमित यादव (@sanataniamitydv) February 20, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या वैशाली जिले के गंगाजल गांव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान व 5 दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लिया। अपार भीड़ देख, संबोधन करने से खुद को रोकने में असमर्थ रहा। तमाम जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद अथाह प्रेम व सम्मान के लिए।
महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या वैशाली जिले के गंगाजल गाँव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान व ५ दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लिया।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 21, 2020
अपार भीड़ देख, संबोधन करने से खुद को रोकने में असमर्थ रहा।
तमाम जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद अथाह प्रेम व सम्मान के लिए। pic.twitter.com/GgW6vMxx9a
जानें इस बार शिवयोग का मुर्हूत
महाशिवरात्रि 2020 में शिवयोग का आरंभ 21 फरवरी की दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर होगा। 22 फरवरी की दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर यह योग समाप्त होगा।