ट्विटर पर लालू प्रसाद यादव की रिहाई की उठी मांग, कोरोना की वजह से मिल सकता है परोल, RJD सुप्रीमो ने भी ट्वीट कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Published: April 8, 2020 08:22 AM2020-04-08T08:22:26+5:302020-04-08T08:22:26+5:30

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में जेल में हैं। लालू प्रसाद यादव को झारखंड में चारा घोटाले से संबंधित चार मामलों में सजा हो चुकी है। लालू यादव वर्तमान में रांची में मेडिकल आधार पर अस्पताल में रहे हैं।

rjd chief lalu prasad yadav may get parole due to coronavirus after than Twitter trend Release Lalu Yadav | ट्विटर पर लालू प्रसाद यादव की रिहाई की उठी मांग, कोरोना की वजह से मिल सकता है परोल, RJD सुप्रीमो ने भी ट्वीट कर कही ये बात

Lalu Prasad Yadav (File Photo)

Highlightsलालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग की है।चारा घोटाला मामले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल में सजा काट रहे हैं। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत भी खराब है।

पटना: ट्विटर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के रिहाई की मांग उठी है। ट्विटर पर हैशटैग #ReleaseLaluPrasadYadav ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटेग पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। असल में रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के संक्रमण से बचाने के नाम पर लालू यादव को परोल देने की मांग की जा रही है। राजद विधायक और पार्टी प्रवक्ता विजय प्रकाश ने बताया कि झारखंड सरकार लालू प्रसाद यादव के परोल पर विचार कर रही है। लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने  भी झारखंड सरकार से गुहार लगाई है कि कोरोना संक्रमण की वजह से अन्य कैदियों को छोड़ा जा रहा है तो लालू यादव को भी रिहा किया जाना चाहिए। 

कोरोना महामारी से बचने के लिए जेल प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट ने सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल देने के संबंध में फैसला सुनाया था। जिसके बाद से लालू यादव की रिहाई की मांग तेज हुई है। जिसके बाद से ही ट्विटर पर  हैशटैग #ReleaseLaluPrasadYadav ट्रेंड करने लगा। 

इस ट्रेंड के साथ लोग मांग कर रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव को रिहाई मिलनी चाहिए। देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया- ''घर पर रहें, अपने और अपनों के लिए। यही जान भक्ति है और यही राष्ट्र्भक्ति है''

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार रात ( 7 अप्रैल) ट्वीट किया, ''भगवान उन्हीं लोगों की मदद करते हैं जो स्वयं की मदद करते हैं। बचपन में ही पढ़ाया गया था आज अमल करने का समय है। घर पर रहें, अपने और अपनों के लिए। यही जान भक्ति है और यही राष्ट्र्भक्ति है।''

वहीं एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद यादव ने लिखा, कोरोना को आप आराम से हरा सकते है। घर में रहिए, आराम करिए।

लालू प्रसाद यादव को झारखंड में चारा घोटाले से संबंधित चार मामलों में सजा हो चुकी है। ये मामले देवघर, दुमका और चाईबासा के कोषागार से छल से धन निकालने से संबंधित हैं। राजद सुप्रीमो को चाईबासा कोषागार से छल से धन निकालने के दो मामलों में सजा हो चुकी है। राजद सुप्रीमो को देवघर कोषागार मामले के अलावा चाईबासा के एक मामले में जमानत मिल चुकी है। लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांचवें मामले में दोरंदा कोषागार से छल से धन निकालने के प्रकरण में भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वह दिसंबर, 2017 से जेल में हैं।

Web Title: rjd chief lalu prasad yadav may get parole due to coronavirus after than Twitter trend Release Lalu Yadav

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे