'राणाघाट की लता' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हुई सिंगर को अब पहचान नहीं पाएंगे आप, परफॉर्म करने की लगी झड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2019 03:06 PM2019-08-10T15:06:39+5:302019-08-10T15:06:39+5:30

रेनू मंडल कृष्णानगर में पैदा हुई थीं और अपनी मां को खोने के बाद वह अपने चाची के यहां रही थी। बाद में वह अपने पति बबलू मंडल के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई चली गई थी।

Remember Lata of Ranaghat Who Sang Ek Pyaar Ka Nagma She Just Got a Complete Makeover | 'राणाघाट की लता' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हुई सिंगर को अब पहचान नहीं पाएंगे आप, परफॉर्म करने की लगी झड़ी

फाइल फोटो

Highlightsरेनू मंडल नाम की इस महिला का मेकओवर शो के एग्जीक्यूटिव द्वारा उनके परफॉर्मेंस के लिए कराया गया है।उन्हें कोलकाता, मुंबई, केरल सहित सीमा पार भी कई देशों से परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट आ रही है।

कुछ दिनों पहले लता मंगेशकर का पॉपुलर गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हुआ वीडियो पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन का है। राणाघाट की लता के नाम से मशहूर महिला को एक मेकओवर ने बिल्कुल बदल कर रख दिया।

वायरल हुए वीडियो में दिख रही महिला और अभी वायरल हो रही उनकी तस्वीर को देखकर एक बार तो आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। इस मेकओवर के बाद उन्हें अब लोगों का काफी ज्यादा अटेंशन मिल रहा है।

गाना गाते हुए शेयर किये गए उनके वीडियो को अब तक 3.9 मिलियन लोग देख चुके हैं और 59.7 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। इससे सोशल मीडिया की ताकत का भी अंदाजा पता चलता है कि किस तरह से वह रातों रात किसी को भी सेलिब्रिटी बना देता है।

अब उन्हें कोलकाता, मुंबई, केरल सहित सीमा पार भी कई देशों से परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट आ रही है। उन्हें खुद के म्यूजिक एलबम के लिए भी ऑफर मिल रहे हैं।

रेनू मंडल नाम की इस महिला का मेकओवर भी शो के एग्जीक्यूटिव द्वारा उनके परफॉर्मेंस के लिए कराया गया है। हालांकि उन्हें हाल ही में मुंबई में एक रियलिटी शो में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके आने जाने का खर्च भी श्रोताओं द्वारा कवर किया जा रहा है।

रेनू मंडल कृष्णानगर में पैदा हुई थीं और अपनी मां को खोने के बाद वह अपने चाची के यहां रही थी। बाद में वह अपने पति बबलू मंडल के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई चली गई। इंडिया टुडे के मुताबिक लगभग 10 साल बाद वह डिप्रेशन के चलते राणाघाट वापस आ गईं। 

राणाघाट कि अथॉरिटी 14 अगस्त को रेनू को पश्चिम बंगाल सरकार के कन्याश्री दिवस समारोह में आमंत्रित करने पर विचार कर रही है।

Web Title: Remember Lata of Ranaghat Who Sang Ek Pyaar Ka Nagma She Just Got a Complete Makeover

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे