पुरोहित ने भक्तों के बीच काटकर हवा में उछाल दिया अपना लिंग, इस वजह से था आहत
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 18, 2018 06:31 PM2018-06-18T18:31:36+5:302018-06-18T18:31:36+5:30
राजस्थानः बाबाओं पर रेप के आरोप से आहत पुरोहित ने काटकर हवा में उछाल दिया अपना लिंग
जयपुर, 18 जूनः राजस्थान के बहरोर जिले में स्थित सेवागिरी धाम के एक पुरोहित ने धारदार हथियार से अपना लिंग काट दिया। शुक्रवार को यह घटना उस वक्त हुई जब आश्रम में सत्संग चल रहा था और भक्तों की भीड़ जमा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरोहित बाबाओं पर लग रहे रेप के आरोपों से आहत था। धारदार हथियार से लिंग काटने की वजह से पुरोहित बुरी तरह घायल हो गया और काफी खून निकल गया। दर्द से कराह रहे पुरोहित को भक्तों ने रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो बहरोड़ जिले के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। वहां भी आराम ना मिलने पर शुक्रवार की रात जयपुर रेफर कर दिया गया।
जब पुरोहित ने अपना लिंग काटा तो उस वक्त सेवागिरी आश्रम में 300-400 श्रृद्धालु थे जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि पुरोहित ऐसा करने के लिए एक भक्त ने उकसाया था। उसका कहना था कि आए दिन बाबाओं पर रेप के आरोप लग रहे हैं। कुछ तो कोर्ट से दोषी भी साबित हो चुके हैं।
पुरोहित के लिंग काटने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। इलाके में हर तरफ इसी घटना की चर्चा है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह भी पढ़ेंः- Viral Video: गोवा में बीच पर सूर्योदय का मजा ले रहे थे चार दोस्त, मौत बनकर आई लहर
पुरोहित ने बचपन से ही संन्यास का रुख कर लिया था। धीरे-धीरे उनके श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। लोगों का भरोसा था कि बाबा के आशीर्वीद से उनके बिगड़े काम बन जाएंगे। सेवाधाम हर महीने दो बार सत्संग का कार्यक्रम होता था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!