Video: क्रूरता की सारी हदें पार, राजस्थान के बांसवाड़ा में पेड़ से बांधकर महिला की बेरहम पिटाई, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Published: July 30, 2022 02:26 PM2022-07-30T14:26:17+5:302022-07-30T14:35:46+5:30

दरअसल, क्रूरता की सारी हदों को पार करने वाली ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा की है। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Rajasthan Banswara viral Video atrocities against women | Video: क्रूरता की सारी हदें पार, राजस्थान के बांसवाड़ा में पेड़ से बांधकर महिला की बेरहम पिटाई, देखें वीडियो

Video: क्रूरता की सारी हदें पार, राजस्थान के बांसवाड़ा में पेड़ से बांधकर महिला की बेरहम पिटाई, देखें वीडियो

Highlightsसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सावायरल वीडियो में जानवरों की तरह बांधकर की जा रही है महिला की पिटाईमामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Viral Video Banswara: पेड़ से बांधकर महिला की बेहरमी से पिटाई की जा रही है। पीड़ित महिला असहनीय दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्ला रही है। लेकिन डंडे से क्रूर तरीके से पीटते शख्स को उसपर जरा भी दया नहीं आ रही है। कुछ लोग खड़े-खड़े ये सब तमाशे की तरह देख रहे हैं। पेड़ से रस्सी से कसकर बंधी महिला पूरी तरह से लाचार है। वह अपने दर्द को अपनी चीख और रोकर बयां कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी फिल्माया जा रहा है।  

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, क्रूरता की सारी हदों को पार करने वाली ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा की है। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासविच प्रियंका वाड्रा से सवाल किया, 'यही है लड़की हूं, लड़ सकती हूं?

क्या है वीडियो में?

महज 32 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में पहले एक शख्स के द्वारा महिला को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा जा रहा है। महिला रोते हुए कुछ कह रही है। फिर सफेद कमीज और ब्लैक ट्राउजर में एक शख्स महिला को डंडे से बुरी तरह से पीट रहा है। महिला जोर-जोर से रो रही है। शख्स डंडे से उसे जानवरों की तरह मारता रहता है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती शादीशुदा है। लेकिन वह गांव में किसी और युवक से साथ घुम रही थी। जब युवती के पति और अन्य परिजन को इसकी जानकारी मिली तो वे गुस्सा हो गया। पति ने दोनों को पकड़ा, पेड़ से बांधा और पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस वहां पहुंचती, आरोपित फरार हो चुके थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Web Title: Rajasthan Banswara viral Video atrocities against women

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे