जानें क्यों दौड़ते हुए संसद पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही
By पल्लवी कुमारी | Published: December 4, 2019 04:49 PM2019-12-04T16:49:56+5:302019-12-04T16:49:56+5:30
गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पीयूष गोयल संसद के बाहर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। संसद में शीतकालीन सत्र जारी है। इसी वजह से लोकसभा में पहुंचने में देरी ना हो जाए इसलिए पीयूष गोयल गाड़ी से उतरते ही संसद की ओर भागते हैं। गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है। वायरल तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।
नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय @PiyushGoyal जी कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुँचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए। pic.twitter.com/PwPrERv9zl
— Prabhu Vasava MP (@prabhunvasava) December 4, 2019
इस तस्वीर को शेयर कर लोग पीयूष गोयल की वाहवाही कर रहे हैं।
Minister @PiyushGoyal running to attend question hour on time after the cabinet meeting. Hats off! pic.twitter.com/f2CWqL7NTJ
— Ravi Kishan (@ravikishann) December 4, 2019
Honestly....I like his work , working style, attitude , commitment , deadline etc.🙏🙏🙏
— Amit Sharma (@sharma125) December 4, 2019
Honestly, I like his commitment and dedication to his work..
— Chirag Dholakia 🇮🇳 (@chirag0305) December 4, 2019
इसलिए नेता हमेसा पढ़ा लिखा होना चाहिए, तब वह हर काम समय पर करते है, और @PiyushGoyal जी एक #CA है.
— Rony Sharma (@Rony_iamIndian) December 4, 2019
और समय का सदुपयोग और महत्व एक #CA से बेहतर कौन समझेगा. ऐसे और मंत्री चाहिए....
🙏🙏👍👍👍
जहां कुछ लोग ट्विटर पर मंत्री की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनमें से कुछ कमेंट ऐसे हैं...
Wish Indian Railway also run like him , when late 😜😜 @PiyushGoyal
— Navneet Kumar (@navneet_nit) December 4, 2019
पत्रकारो के सवालों से डर कर भागते हुए
— Arun kumar yadav (@ArunBangi1994) December 4, 2019
काश इनकी ही तरह ट्रैन भी टाइम पर पहुँचने की कोशिश करती।@RoflGandhi_
— ajay kumar (@whoisajayk) December 4, 2019
Ooooo Man..... I do it everyday to reach office ..... 😁
— gansindia (@gansindia) December 4, 2019
बता दें कि बुधवार (4 दिसंबर) को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक थी, जिसमें सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। लोकसभा में बुधवार को ही प्रश्न काल के दौरान रेलवे से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए थे। लोकसभा में ही सवालों का जवाब देते वक्त पीयूष गोयल ने रेलवे में एफडीआई का आंकड़ा दिया है। हालांकि इस वायरल तस्वीर को पीयूष गोयल ने अपने अधिकारिक पेज पर शेयर नहीं किया है।