टॉयलेट सीट पर बैठते ही 4 फुट लंबे सांप ने लड़के के प्राइवेट पार्ट में काटा, डॉक्टरों ने लगाए 4 टांके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 10, 2020 08:58 PM2020-09-10T20:58:07+5:302020-09-10T20:58:07+5:30

18 साल के लड़का जैसे टॉयलेट में बैठा कि सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तीन टांके लगाए।

Python bites man's Penis, while he sat on Toilet | टॉयलेट सीट पर बैठते ही 4 फुट लंबे सांप ने लड़के के प्राइवेट पार्ट में काटा, डॉक्टरों ने लगाए 4 टांके

घटना के बाद लड़के ने लड़के ने दोबारा एक्ट करके पूरे घटने की जानकारी दी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Highlightsथाइलैंड में एक 18 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट में सांप ने काट लिया।सांप के डंक से लड़के के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा था।डॉक्टरों ने खून को बंद किया और प्राइवेट पार्ट पर तीन टांके लगाए।

थाइलैंड में एक 18 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट में सांप ने काट लिया। दरअसल, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 20 किलोमीटर दूर नोन्थाबुरी इलाके में सिराफोप मासुकारत नाम के लड़का जैसे टॉयलेट में बैठा कि सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया। इसके बाद लड़के को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद वह ठीक हो गया।

बताया जा रहा है कि सांप पहले से टॉयलेट सीट के अंदर था और लड़का जैसे ही टॉयलेट सीट बैठा सांप ने डंस लिया। इसके बाद लड़का भागकर टॉयलेट के बाहर निकला, जो काफी डर गया था। सांप के डंक से लड़के के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा था।

इसके बाद एंबुलेंस से लड़के को बांग येई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खून को बंद किया और प्राइवेट पार्ट पर तीन टांके लगाए। इसके साथ ही सिराफोप मासुकारत को एंटीबायोटिक दवाएं भी दी गई हैं, ताकि सांप के जहर से फैले बैक्टीरिया को मारा जा सके।

घटना के बाद जब तलाश की गई तो सांप टॉयलेट के अंदर ही पाया गया, जिसकी लंबाई करीब 4 फुट थी। इसके बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

सिराफोप की मां ने कहा कि मैं नहीं जानती कि कैसे सांप हमारे घर में घुसा। यह नाले के रास्‍ते टॉयलेट में आया होगा। मैं जानती हूं कि सांप ने मेरे बेटे को नुकसान पहुंचाया है लेकिन यह जहरीला सांप नहीं था।

घटना के बाद लड़के ने लड़के ने दोबारा एक्ट करके पूरे घटने की जानकारी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़के ने बताया कि मैं जैसे ही टॉयलेट सीट पर बैठा, तो मेरे प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हुआ। नीचे देखा तो सांप लटक रहा था और तेजी से खून बह रहा था।

Web Title: Python bites man's Penis, while he sat on Toilet

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे