'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद', जब कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह लगाए ये नारे, वायरल वीडियो के बाद पार्टी का बना मजाक

By पल्लवी कुमारी | Published: December 2, 2019 12:17 PM2019-12-02T12:17:12+5:302019-12-02T12:31:32+5:30

कांग्रेस की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों ट्वीट के साथ प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड करने लगी है। वहीं इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Priyanka Chopra Zindabad: Congress leader's blooper video goes viral Congress trolled | 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद', जब कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह लगाए ये नारे, वायरल वीडियो के बाद पार्टी का बना मजाक

'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद', जब कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह लगाए ये नारे, वायरल वीडियो के बाद पार्टी का बना मजाक

Highlights जब कांग्रेस नेता ने यह नारा लगाया तो उस वक्त मंच पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे।ये जनसभा दिल्ली में रविवार को आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहा था।

कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली में हुए इस जनसभा में कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मंच से नारा लगा रहे थे लेकिन उन्होंने प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। जब कांग्रेस नेता ने यह नारा लगाया तो उस वक्त मंच पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। ये जनसभा दिल्ली में रविवार को हुआ। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी वीडियो जारी किया है। 22 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस नेता नारा लगाते हुए कहते हैं, 'सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद... सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी...'

इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने काफी मजे लिए। कई यूजर इस वीडियो का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ी ने राजनीति में एंट्री कर ही ली। 

एक यूजर ने लिखा, भावनाओं में बह गए कांग्रेस नेता। 

English summary :
A video of Congress party public meeting went viral viral on social media. In this public meeting in Delhi, Congress leader and former MLA Surendra Kumar was shouting slogans Priyanka Chopra instead of Priyanka Gandhi from the stage.


Web Title: Priyanka Chopra Zindabad: Congress leader's blooper video goes viral Congress trolled

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे