हर लड़की की तरह शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी बदला अपना नाम, वायरल हुआ देसी गर्ल का नया नाम

By पल्लवी कुमारी | Published: December 6, 2018 10:23 PM2018-12-06T22:23:14+5:302018-12-06T22:23:14+5:30

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। इस शादी में पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन रस्म के अनुसार निक के साथ शादी की। दूसरी शादी प्रियंका ने हिन्दू रीति रिवाज से की।

Priyanka Chopra change her name after a Nick Jonas Wedding on social media | हर लड़की की तरह शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी बदला अपना नाम, वायरल हुआ देसी गर्ल का नया नाम

हर लड़की की तरह शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी बदला अपना नाम, वायरल हुआ देसी गर्ल का नया नाम

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक हर लड़की की तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपना नाम बदल लिया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम के आगे जोनस सरनेम जोड़ लिया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। इस शादी में पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन रस्म के अनुसार निक के साथ शादी की। दूसरी शादी प्रियंका ने हिन्दू रीति रिवाज से की।

जब आप प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि प्रियंका चोपड़ा  ने अपने नाम के आगे जोनस लगाया है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 32.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 बता दें कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा एक विवाद में भी घिर गईं थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट ‘द कट’ पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। 

लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। 

Web Title: Priyanka Chopra change her name after a Nick Jonas Wedding on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे