April's Pink Moon 2019: आज दिखेगा Pink Moon, जानें निकलने का समय

By रजनीश | Published: April 20, 2019 07:22 PM2019-04-20T19:22:10+5:302019-04-20T19:22:10+5:30

पिंक मून 19 अप्रैल की रात दुनिया भर में दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर इसे बहुत आसानी से देखा जा सकता है। नासा के एक ब्‍लॉग के मुताबिक पिंक मून को आज से तीन दिनों तक देखा जा सकेगा।

Pink Moon 2019 date time in India know all about April Full Moon | April's Pink Moon 2019: आज दिखेगा Pink Moon, जानें निकलने का समय

पूर्णिमा का ये पिंक मून भारतीय समयानुसार आज शाम 4:42 बजे से दिखने लगेगा। 

आसमान में आज आपको पिंक मून (Pink Moon) देखने को मिलेगा। नाम पढ़ने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि आज आपको बिल्कुल अलग रंग यानी गुलाबी रंग का चांद देखने को मिलेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका नाम 'पिंक मून' जरूर है लेकिन ये गुलाबी बिल्कुल नहीं है। इसका नाम पिंक मून (Pink Moon 2019) रखा गया। एक फूल के नाम पर इसका नाम 'पिंक मून' रखा गया है। यह एक खास तरह का फूल है जो अमेरिका में वसंत ऋतु के दौरान खिलता है। यह फूल गुलाबी रंग का होता है और यह वसंत ऋतु में जमीन को ऐसे ढक देता है जैसे जमीन पर किसी ने गुलाबी रंग का कंबल बिछा दिया हो..

क्‍या है पिंक मून?
'पिंक मून' पुराना और प्रचलित नाम है। इसके पीछे की कहानी है कि नेटिव अमेरिका के आदिवासी लोग फसल कटाई का समय याद रखने के लिए अप्रैल के चांद को पिंक मून कहते थे। क्योंकि अप्रैल महीने में चारों तरफ पिंक फ्लोक्‍स के फूल ही फूल दिखते हैं। इसी से पूर्णिमा के चांद का नाम 'पिंक मून' रख दिया। 

इन नामों से भी जाना जाता है
पिंक मून को 'ग्रास मून' (Grass Moon), फिश मून (Fish Moon) और एग मून (Egg Moon) के नाम से भी जाना जाता है। नेटिव अमेरिकन ने हर महीने पूर्णिमा के चांद को अलग-अलग नाम इसलिए दिया क्योंकि वहां के आदिवासी चांद के जरिए ऋतुओं की गणना करते थे। इसी वजह से उन्‍होंने हर महीने के पूरे चांद को एक नाम दे दिया था।

कब और कहां दिखाई देगा पिंक मून? 
पिंक मून 19 अप्रैल की रात दुनिया भर में दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर इसे बहुत आसानी से देखा जा सकता है। नासा के एक ब्‍लॉग के मुताबिक पिंक मून को आज से तीन दिनों तक देखा जा सकेगा। पूर्णिमा का ये पिंक मून भारतीय समयानुसार आज शाम 4:42 बजे से दिखने लगेगा। 

क्या है अगले चांद का नाम?
इसी तरह पूर्णिमा का अगला चांद 18 मई को दिखाई देगा जिसका नाम 'फ्लावर मून' (Flower Moon) रखा गया है।

Web Title: Pink Moon 2019 date time in India know all about April Full Moon

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे