पंखुड़ी पाठक ने सोनिया गांधी को 'चुहिया' कहे जाने पर RSS-BJP पर किया तंज तो हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- इनको कोई बताए कि कांग्रेस में...
By पल्लवी कुमारी | Published: October 15, 2019 12:33 PM2019-10-15T12:33:26+5:302019-10-15T12:33:26+5:30
हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।
हरियाणा चुनाव-2019 की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना मरी हुई चुहिया से की। जिसका सोशल मीडिया पर आलोचना हुआ। मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और सोशल एक्टिविस्ट पंखुड़ी पाठक ने आरएसएस और बीजेपी पर तंज किया। लेकिन अपने तंज भरे ट्वीट पर पंखुड़ी पाठक खुद ही ट्रोल हो गईं।
पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर क्या लिखा?
पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर लिखा, ''माना कि संघ में महिलाएं वर्जित हैं, माना कि आप लोगों की सोच मूल रूप से महिला विरोधी है, ये भी माना कि आपकी पार्टी में बलात्कारियों के समर्थक हावी हैं, लेकिन मंच से देश की आधी आबादी के लिए ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आपको कोई अधिकार नहीं।'' हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में सोनिया गांधी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट के साथ हैशटैग माफी मांगो खट्टर (#MaafiMaangoKhattar) का इस्तेमाल किया था।
माना कि संघ में महिलाएँ वर्जित हैं,
— Pankhuri Pathak پنکھڑی (@pankhuripathak) October 14, 2019
माना कि आप लोगों की सोच मूल रूप से महिला विरोधी है,
ये भी माना कि आपकी पार्टी में बलात्कारियों के समर्थक हावी हैं,
लेकिन मंच से देश की आधी आबादी के लिए ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आपको कोई अधिकार नहीं। #MaafiMaangoKhattar
ट्रोलर्स ने क्या कहा पंखुड़ी पाठक को
पंखुड़ी पाठक के इस ट्वीट के बाद बीजेपी और आरएसएस समर्थकों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, माना कि कांग्रेस में देशद्रोहियों का जमघट है , माना कि कांग्रेस की सोच ही देशविरोधी है, लेकिन कांग्रेस सारे देश को मूर्ख नहीं बना सकतीं, जनता ने इसिलिए कांग्रेस को कूड़ेदान में डाल दिया है।
माना कि कांग्रेस में देशद्रोहियों का जमघट है , माना कि कांग्रेस की सोच ही देशविरोधी है , लेकिन कांग्रेस सारे देश को मूर्ख नहीं बना सकतीं , जनता ने इसिलिए कांग्रेस को कूड़ेदान में डाल दिया है
— Hari Shankar Tripathi (@bagiballia76) October 14, 2019
एक यूजर ने लिखा, सोनिया गांधी को चूहिया कह दिया तो देश की आधी आबादी के साथ जोड़ दिया गजब का दिवालियापन भरा पड़ा है।
सोनिया को चूहिया कह दिया तो देश की आधी आबादी के साथ जोड दिया गजब का दिवालियापन भरा पडा है दिमाग मे आप लोगो के संघ से जूड़ी महिलाओ का अपमान करते हो तब कहा जाती है आपकी शर्मोहया तब अपने मंदबुद्धि मालिक को क्यो नही माफि मांगने को कहते हो तब तो मुंह मे दही जमा होता है
— Heera (@Heera51059946) October 15, 2019
एक यूजर ने लिखा, इस बबली को कोई बताएं कि कांग्रेस में महिला का शोषण होता है। ये खुद कांग्रेस की प्रवक्ता बोल चुकी हैं बच कर रहना शशि और दिग्विजय वहीं है।
इस बबली को कोई बताये कि कॉंग्रेस में महिला का शोषण होता है ये खुद कॉंग्रेस की प्रवक्ता बोल चुकी है बच कर रहना शशि और दिग्विजय वही है😉😂😂
— AMAR KUMAR SINGH (@amarhyb) October 14, 2019
एक यूजर ने कहा, इनको अमेठी की सुकन्या देवी की याद तो होगी। जिसका सामूहिक बलात्कार हुआ था।
इसको अमेठी की सुकन्या देवी की याद तो इसके दिमाग के गोबर में डूब गई होगी।
— चौकीदार Rohit11975 (@Rohit119752) October 14, 2019
जिसका सामूहिक बलात्कार पप्पू और उसके साथियों ने साथ मिल कर किया था।
और तो और बात खुलने पर उसकी और उसके पूरे परिवार को ही गायब करवा दिया गया या शायद हत्या कर दी गई।
माना कि आप गायत्री प्रजापति से होते हुए अभिषेक मनु सिंघवी एवं थरूर के संन्निकट पहुँची है,
— ❗राजन तिवारी❗® (@RajanTiwari_) October 14, 2019
माना कि आपकी हिन्दू विरोधी मानसिकता जग-जाहिर है,
लेकिन दुर्गावाहिनी जैसी महिला संगठन के होते ऐसा झूठ तो न बोलो, pic.twitter.com/5ciluM5qIp
संघ मे महिलायें वर्जित है ये जानकारी आपको कहाँ से मिला मैडम
— Mukesh Jha (@imukeshjha1) October 14, 2019
आपको किसने कहाँ संघ में महिलाएं वर्जित है।
— Aditya Dutt 🇮🇳 (@adityadutt1984) October 14, 2019
सेवा भारती , दुर्गा वाहिनी नाम सुने है कभी या जिंदगी भर सिर्फ मुलायम सिंह यादव की आरती ही उतारी है।@RSSorg
ऐसा पहली बार नहीं है कि पंखुड़ी पाठक अपने ट्वीट पर ट्रोल हो गई हों। इससे पहले भी कई बार वो सोशल मीडिया पर विवादों में घर चुकी हैं। पंखुड़ी पाठक उस वक्त काफी चर्चा में आईं थी जब उन्होंने बजरंग दल पर हमले का आरोप लगाया था। पंखुड़ी पाठक का दावा था कि अलीगढ़ जिले के अतरौली में मुस्तकीम और नौशाद के परिवारों से मिलने जाते वक्त कथित तौर पर इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया था। जिसके बाद उनके बारे में इंटरनेट पर काफी सर्च किया गया।
मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी लेकर क्या दिया बयान
हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।
ये पहला मौका नहीं है, जब मनोहर लाल खट्टर ने सोनियां गांधी को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं। चुनावी रैली में खट्टर ने कहा था आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले आर्टिकल 370 को हटाने का समर्थन कैसे कर सकते हैं।