पाकिस्तानी दूल्हे ने हिन्दुस्तानी गाना गा कर किया अपनी दुल्हन को इंप्रेस... वीडियो वायरल
By सत्या द्विवेदी | Published: January 27, 2023 05:52 PM2023-01-27T17:52:26+5:302023-01-27T17:52:26+5:30
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। अब एक पाकिस्तानी दुल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हा अपनी दुल्हन के सामने बैठकर बॉलीवुड गाना गा रहा है।

पाकिस्तानी दूल्हे ने हिन्दुस्तानी गाना गा कर किया अपनी दुल्हन को इंप्रेस... वीडियो वायरल
नई दिल्ली: शादी हर इंसान की जिंदगी का खास दिन होता है। लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। फिर वो दुल्हन की एंट्री के लिए गाना पसंद करने की बात हो या फिर खाने में मिठाई पसंद करने की बात हो, हर एक चीज को लोग खास बनाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें पाकिस्तानी दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए बॉलीवुड गाना गा रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वीडियो को सामी रशीद ने कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, “सुभानअल्लाह.” वीडियो में दुल्हन सहर हयात और दूल्हा सामी रशीद एक दूसरे के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास मेहमानों को देखा जा सकता है। सामी गिटार बजाते हुए फिल्म फना के रोमांटिक गाने चांद सिफरिश को खूबसूरती से गाते नजर आ रहे हैं। अंत में वह थोड़ा रूकते हैं और फिल्मी अंदाज में सहर की ओर देखता हैं। फिर कहते हैं, ‘आपको देख के वाकई लग रहा है’ और ‘सुभान अल्लाह’ लिरिक्स पर जोर देकर गाने लगते हैं। सहर इस समय शरमा जाती है और अपने चेहरे पर एक सुंदर सी मुस्कान के साथ सामी के परफॉर्मेंस को एन्जॉय करती हैं।
14 दिसंबर को अपलोड हुआ ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं और 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक किया है। वहीं, 1500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने दूल्हे की अदा को सराहा है, तो कुछ भड़कते दिखाई दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, 'जिस तरह से आपने दुल्हन को रिस्पेक्ट दी, वो काबिले तारीफ है। माशाअल्लाह, जोड़ी सलामत रहे।' वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, ‘कैप्शन में सुभानअल्लाह लिख रहे हो और गिटार लेकर ये गाना... मुसलमानों तुम्हें क्या हो गया है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मैं चाहती हूं कि कोई मेरे लिए भी इस तरह से गाने गाए।'