पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन का शर्मनाक ट्वीट, 'आज का दिन गर्भनिरोधक का मतलब समझाता है'

By पल्लवी कुमारी | Published: September 17, 2019 02:14 PM2019-09-17T14:14:09+5:302019-09-17T14:14:09+5:30

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन इसरो के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के बारे में ट्वीट कर भी विवादों में आये थे। उन्होंने भारत पर तंज करते हुये लिखा, जो काम आता नहीं वो नहीं करना चाहिए।

Pakistan minister fawad hussain tweet on PM narendra modi says reminds the importance of contraceptives | पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन का शर्मनाक ट्वीट, 'आज का दिन गर्भनिरोधक का मतलब समझाता है'

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन का शर्मनाक ट्वीट, 'आज का दिन गर्भनिरोधक का मतलब समझाता है'

Highlightsकश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से फवाद हुसैन लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। सोशल मीडिया लोगों का कहना है कि किसी भी स्वतंत्र देश के पीएम के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना गलत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वां जन्मदिन पर पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने एक शर्मनाक ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक ट्वीट करते हुये फवाद हुसैन ने #ModiBirthday के साथ लिखा है,  'आज का दिन हमें गर्भनिरोधकों का महत्व समझाता है।' फवाद हुसैन के इस ट्वीट की पाकिस्तानियों द्वारा की आलोचना की जा रही है। इस ट्वीट को लेकर हुसैन ट्रोल हो गये हैं। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से फवाद हुसैन लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। 

फवाद हुसैन के पीएम मोदी के जन्मदिन पर किये इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किसी देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने की आलोचना कर रहे हैं। 

एक ट्विटर यूजर आयशा अहमद ने लिखा,  'जहालत है, एक मिनिस्टर की सीट पर पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधि एक स्वतंत्र देश के प्रधानमंत्री को क्या कमेंट कर रहे हैं। इतनी दुश्मनी दिखानी है तो तकनीक में, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा करो। बुरे अल्फाज में स्पर्धा करके विनर होना कोई सम्मान नहीं है मिस्टर मिनिस्टर।' आयशा अहमद के ट्विटर बॉयो से पता चलता है कि वो पाकिस्तानी पंजाब की रहने वाली है। 

कराची के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'आपको कोई काम नहीं दिए हैं खान साहब (पाक पीएम इमरान खान) ने, जो सुबह-सुबह जाहिलों से ट्वीट स्टार्ट कर दिए...।' 

भारतीय कॉमेडिन अतुल खत्री ने भी फवाद हुसैन की आलोचना की है। 

पत्रकार स्मिता शर्मा ने लिखा है, ये तो हद हो गई। मंत्री होने के नाते अपनी पद की गरिमा का तो ध्यान रख लेते। जो भी आपका ये ट्वीट देखगा आपकी आलोचना ही करेगा। 

ट्विटर पर कुछ लोग फवाद हुसैन के लिए फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। 

फवाद हुसैन ने इसरो के चंद्रयान लैंडर विक्रम को लेकर किया था विवाद ट्वीट 

चंद्रयान लैंडर विक्रम को लेकर भी पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन ने विवादित ट्वीट किया था। फवाद ने ट्वीट करते हुये लिखा था-  'जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना... डियर इंडिया'। इस ट्वीट की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। 


 

Web Title: Pakistan minister fawad hussain tweet on PM narendra modi says reminds the importance of contraceptives

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे