वीडियो: जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, इसके बाद जो हुआ उसे देख हो जाएंगे दंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2019 12:05 PM2019-03-07T12:05:04+5:302019-03-07T12:05:04+5:30

एक शख्स बैठकर किसी से बात कर रहा है। इसी दौरान अचानक उसकी जेब से धुआं निकलने लगता है।

mumbai smartphone blast inside pocket viral video | वीडियो: जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, इसके बाद जो हुआ उसे देख हो जाएंगे दंग

वीडियो: जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, इसके बाद जो हुआ उसे देख हो जाएंगे दंग

स्मार्टफोन आज के दौर में सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसके बिना आज की जिंदगी अधूरी सी लगती है। हालांकि, स्मार्टफोन के प्रचलन के साथ पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल फोन के फटने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स की जेब में रखा फोन अचानक फट जाता है। शेयर वीडियो के अनुसार यह घटना मुंबई की है।

आमिर खान नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसके मुताबिक वीडियो मुंबई के साकी नाका इलाके का है। वीडियो को देखने पर लगता है कि यह एक छोटी सी फैक्ट्री है। एक शख्स बैठकर किसी से बात कर रहा है। इसी दौरान अचानक उसकी जेब से धुआं निकलने लगता है और वह शख्स तेजी से उठते हुए अपनी जेब से मोबाइल बाहर फेंक देता है। इसके दौरान कई लोग फैक्ट्री से बाहर भाग जाते हैं। 


मोबाइल अचनाक फटने की खबरें पहले भी आती रही हैं। याद कीजिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के फटने की खबर खूब सुर्खियों में छाई थी। इसके बाद कंपनी ने सुधार के लिए अपना ये फोन मार्केट से वापस निकाल लिया थे। 

Web Title: mumbai smartphone blast inside pocket viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे