320 दिन बाद मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू, वायरल तस्वीर ने जीता उद्योगपति आनंद महिंद्रा का दिल, लिखा-भारत की आत्मा

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 3, 2021 04:36 PM2021-02-03T16:36:28+5:302021-02-03T19:29:57+5:30

मुम्बई में करीब 320 दिन बाद सोमवार सुबह से लोकल ट्रेन में आम लोगों कों यात्रा करने की अनुमति मिल गयी। हालांकि यह अनुमति सीमित घंटों के लिए ही दी गयी है।

Mumbai local train started 320 days later anand mahindra shared heart touching photo wrote The soul of India... | 320 दिन बाद मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू, वायरल तस्वीर ने जीता उद्योगपति आनंद महिंद्रा का दिल, लिखा-भारत की आत्मा

एक युवा यात्री लोकल ट्रेन को माथा टेक कर प्रणाम कर रहा है। (file photo)

Highlightsस्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है और सुचारू संचालन के लिए ‘टिकट खिड़कियां’ भी खोल दी गई हैं।सुबह सात बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आम जनता के लिए पिछले वर्ष 22 मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं।

मुंबईः कोरोना लॉकडाउन में बंद हुई मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन को एक फरवरी से फिर से खोल दिया गया है।

लोग पहले की तरह तो नहीं, लेकिन सरकार द्वारा तय नियमों के मुताबिक इससे यात्रा कर रहे हैं, इसको लेकर सोशल मीडिया में कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें एक युवा यात्री लोकल ट्रेन को माथा टेक कर प्रणाम कर रहा है।

लोग इसको लेकर भावुक हो कर ट्वीट रहे हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी इस तस्वीर ने भावुक कर दिया, उन्होंने इसे भारत की आत्मा करार दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- 'एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया' इसे रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा...भारत की आत्मा... मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।

आपको बता दें कि लगभग 320 दिनों के अंतराल के बाद रेलवे ने आम जनता को मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी, हालांकि इसके लिए कुछ घंटों का सीमित समय है। इस दौरान प्रबंधन के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि सभी अधिकृत प्रवेश/निकास बिंदु और टिकट काउंटर सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए खोला गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जहां भीड़ अधिक हो सकती है।’’ अभी तक मुम्बई उपनगर नेटवर्क पर 2,985 लोकल ट्रेन ही चल रही थीं, जो कुल सेवाओं का करीब 95 प्रतिशत है। लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में मध्य रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं, जबकि पश्चिमी रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी।

Web Title: Mumbai local train started 320 days later anand mahindra shared heart touching photo wrote The soul of India...

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे