मुंबई पुलिस के सामने महिला मॉडल ने उतारे कपड़े, ट्विटर पर दिया #MeToo का नाम, जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Published: October 29, 2018 01:34 PM2018-10-29T13:34:09+5:302018-10-29T13:34:09+5:30

महिला का नाम मेघा शर्मा है, जो पेशे से मॉडल और स्क्रिप्ट राइटर है। मिड डे वेबसाइट के मुताबिक महिला  25 अक्टूबर 2018 को महिला 15वें मंजिल पर अपने फ्लैट में शराब पी रही थी। जिसके बाद पूरा विवाद हुआ।

Mumbai: Drunk Woman Strips In Front Of Police after she told on twitter #MeToo movement | मुंबई पुलिस के सामने महिला मॉडल ने उतारे कपड़े, ट्विटर पर दिया #MeToo का नाम, जानें पूरा विवाद

मुंबई पुलिस के सामने महिला मॉडल ने उतारे कपड़े, ट्विटर पर दिया #MeToo का नाम, जानें पूरा विवाद

सोशल मीडिया पर मुंबई की एक मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी नशे में अपने कपड़े उतारते हुए दिख रही है। वीडियो में कुछ पुलिस वाले और एक सिक्योरिटी गार्ड भी दिखाई दे रहा है। घटना 25 अक्टूबर 2018 की है। 

अब आपको बतात हैं कि आखिर पूरा विवाद क्या है...

वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की मॉडल और स्क्रिप्ट राइटर है। ये पूरा माजरा सिगरेट को लेकर हुआ था। महिला मकान के लॉबी के खड़ी होकर सिगरेट पीना चाहती थी। मिड डे वेबसाइट के मुताबिक महिला  25 अक्टूबर 2018 को महिला 15वें मंजिल पर अपने फ्लैट में शराब पी रही थी। और चाहती थी कि सिक्योरिटी गार्ड उसके लिए सिगरेट लेकर आए। सिक्योरिटी गार्ड ने इस बात के लिए गुस्से में इनकार कर दिया। जिस बात को लेकर महिला गार्ड से झगड़ा करने लगी। 

सीसीटीवी फूटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहुत लड़ाई और चीख रही है। सोसाइटी के सेक्रटरी ने हंगामे को देखकर मुंबई पुलिस का नंबर मिला लिया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और उन्होंने महिला को थाने आने के लिए कहा। महिला ने थाने आने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस टीम के साथ एक महिला ऑफिसर भी थी। 


पुलिस को देखते ही महिला ने काफी ड्रामा किया। जिसके बाद वह जल्द ही लिफ्ट से ऊपर भागने लगी। लेकिन पुलिस और गार्ड ने लिफ्ट को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत सोसाइटी के सेक्रटरी को भी दी थी। बताया जा रहा है कि वॉचमैन ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया। मिड डे के मुताबिक, पुलिस के साथ ना थाने ना जाने से बचने के लिए  महिला नशे की हालत में पुलिस के आगे कपड़े तक उतार दिए थे। 

ट्विटर पर इस घटना को #MeToo के साथ पोस्ट किया

महिला का नाम मेघा शर्मा है।  ट्विटर पर इस घटना को #MeToo के साथ पोस्ट किया है। महिला ने लिखा है, सभी लोग खड़े होकर विडियो बना रहे थे, कोई साथ नहीं दे रहा था इसलिए उसने कपड़े उतारकर अपनी तरह से घटना का विरोध करना चाहा। इसके पीछे और कोई मकसद नहीं था। 


महिला ने ट्विटर पर दी देश के कानून की दुहाई

महिला ने लिखा, तो यह हमारी मुंबई पुलिस है, जहां वे मेरी महिला को बिना किसी इजाजत के तीन बजे पुलिस स्टेशन में ले जाना चाहते थे। महिला ने कानून का हवाला देते हुए लिखा कि सात बजे के बाद कोई भी पुलिस महिला को थाने लेकर नहीं जा सकती है। महिला का आरोप है कि पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्स्टेबल नहीं थी। 

महिला ने शनिवार को दर्ज कराई शिकायत 

इस घटना के बाद महिला ने शनिवार 27 अक्टूबर को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। 

Web Title: Mumbai: Drunk Woman Strips In Front Of Police after she told on twitter #MeToo movement

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे