मुलायम के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह, अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग मानएंगे नेता जी का बर्थडे

By पल्लवी कुमारी | Published: November 22, 2019 12:47 PM2019-11-22T12:47:11+5:302019-11-22T12:47:11+5:30

मुलायम सिंह यादव ने पिछले जन्मदिन के पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था। 

mulayam singh yadav birthday twitter trend Akhilesh and Shivpal will separately celebrate Netaji's birthday | मुलायम के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह, अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग मानएंगे नेता जी का बर्थडे

मुलायम के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह, अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग मानएंगे नेता जी का बर्थडे

Highlightsजन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच हैं। नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर ट्विटर पर हैशटैग #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह ट्रेंड कर रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर ट्विटर पर हैशटैग #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ 30 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। हर कोई मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना कर रहा है। एक और जहां सोशल मीडिया पर सारे लोग एक साथ मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो वहीं मुलायम के भाई शिवपाल यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव अलग-अलग जन्मदिन मनाएंगे। दोनों अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाएंगे। इन दोनों के बीच एका की चर्चाओं के चलते अब सबकी निगाहे जन्मदिवस आयोजन और उसके साथ होनी वाली गतिविधियों पर टिकी है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने पिछले जन्मदिन के पर अखिलेश और शिवपाल, दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था। 

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन लखनऊ में मनाया जाएगा। नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। सपा मुख्यालय से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच हैं। 

चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के एक साथ आने के कयावाद तब से लगाए जा रहे हैं, जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के संकेत दिए थे। उन्होंने बयान दिया था, 'हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है। हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है' 

देखें #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह के साथ लोगों की प्रतिक्रिया 

Web Title: mulayam singh yadav birthday twitter trend Akhilesh and Shivpal will separately celebrate Netaji's birthday

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे