नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा बनवाने पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने पूछा- 'रेप के आरोपी को कैसे मिला वीजा'

By पल्लवी कुमारी | Published: December 4, 2019 04:10 PM2019-12-04T16:10:16+5:302019-12-04T16:10:16+5:30

नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और अपहरण का मामला दर्ज है, तो वहीं गुजरात में यौन उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज हैं। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

Modi govt trolled over Nithyananda Hindu Rashtra Kailasa people asked How did rape accused get a visa | नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा बनवाने पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने पूछा- 'रेप के आरोपी को कैसे मिला वीजा'

नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा बनवाने पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने पूछा- 'रेप के आरोपी को कैसे मिला वीजा'

Highlightsनित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। ट्विटर पर #Kailaasa और #Nithyananda के साथ लोग मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने खुद का अलग देश बसा लिया है। इक्वाडोर में नित्यानंद मे एक आइसलैंड खरीदकर उसका नाम नाम कैलासा रखा है। त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है।नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र बनवाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार की भारी आलोचना हो रही है। 

ट्विटर पर #Kailaasa और #Nithyananda के साथ लोग मोदी सरकार से पूछ रहे हैं कि एक रेप के आरोपी को पासपोर्ट और वीजा कैसे मिल सकता है।


वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  नित्यानंद को देश के कानून का कोई डर नहीं है। उन्हें सरकार का समर्थन प्राप्त है इसलिए वह देश से बाहर भागने में कामयाब हो पाए हैं। 

एक यूजर ने लिखा, भारत से भागकर आजकल  देश बना रहे हैं। 

एक यूजर ने नित्यानंद की तुलना ओशो से की है।

नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा की अहम बातें 

- नित्यानंद ने अपने देश के लिए मंत्रिमंडल का भी गठन किया है. उसने अपने एक करीबी अनुयायी मा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
-कैलासा के लिए पासपोर्ट के दो संस्करणों को अंतिम रूप दिया गया है, एक सुनहरे रंग का जबकि दूसरा लाल है। 
-झंडे का रंग मैरून है और इस पर दो प्रतीक एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरा एक नंदी है।
- नित्यानंद ने अपने देश की सरकार का जो ढांचा बनाया है, उसमें सरकारी विभाग और एजेंसी इकाई में पहला विभाग ऑफिस ऑफ एचडीएच है। 
-इस विभाग के अलावा गृह रक्षा और सुरक्षा विभाग, खजाना विभाग, वाणिज्य विभाग, गृह विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी समेत 10 विभाग भी शामिल किए गए हैं।
-नित्यानंद अपने देश को मान्यता दिए जाने की कवायद कर रहा है। 
-नित्यानंद कैलासा की कथित महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है।
-कैलासा की वेबसाइट के अनुसार यह गैर-राजनीतिक राष्ट्र है, जिसका मकसद पूरी तरह से मानवता पर आधारित है। 
-यह देश प्रमाणिक हिंदू धर्म पर आधारित प्रबुद्ध संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए समिर्पत है, जो कभी अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया समेत पूरे महाद्वीप में 56 से ज्यादा देशों में फैला था। 

नित्यानंद के ऊपर लगे आरोप

नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और अपहरण का मामला दर्ज है, तो वहीं गुजरात में यौन उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज हैं। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है ।मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। नित्यानंद पर आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।   

Web Title: Modi govt trolled over Nithyananda Hindu Rashtra Kailasa people asked How did rape accused get a visa

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे