मिजोरम में सड़क किनारे खुले छोटे-छोटे पुस्तकालय, वायरल हुई हाथ में किताबें लेकर पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 25, 2020 10:04 AM2020-02-25T10:04:23+5:302020-02-25T10:04:23+5:30
मिजोरम में साक्षरता दर 91.3 फीसदी है. मिजोरम पढ़ाई के अलावा खेलकूद के लिए प्रसिद्ध है.
मिजोरम की राजधानी आईजोल में सड़क किनारे मिनी लाइब्रेरी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। सड़क किनारे छोटे-छोटे पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की तस्वीर भारतीय वन विभाग (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने साझा की है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्वीट किया, हर शहर को इस जरूर अपनाना चाहिए। मिजोरम की राजधानी आईजोल के रोड के किनारे कई सारे लाइब्रेरी हैं। राष्ट्र निर्माण में लाइब्रेरी सबसे अच्छा निवेश है। उत्तर-पूर्व रास्ता दिखा रहा है। इस नई पहल को सोशल मीडिया में काफी समर्थन मिल रहा है। तस्वीर साझा करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स प्रवीण कासवान को बधाई दे रहे हैं।
Now this is what every city must copy. #Mizoram's capital #Aizawl has a couple of these tiny roadside libraries. Libraries are the best investment for nation building. North East showing the way. Via @asomputrapic.twitter.com/mFmFspuSyg
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) February 24, 2020
The same thing can be seen in the villages of England
— Urban Vigilant 🔫 (@bornrebeldelhi) February 24, 2020
Wow. Such a bful sight
— TimeTraveler’s Life (@Icarus_Reloaded) February 24, 2020
नीति आयोग द्वारा जारी एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स 2019 के अनुसार छोटे राज्यों में मिजोरम का स्थान चौथे नंबर पर है। उत्तर पूर्व भारत के पर्वतीय क्षेत्र मिजोरम को 1987 में भारत का 23वां राज्य बना।
Niti Aayog’s School Education Quality Index: छोटे राज्यों का हाल
1-मणिपुर, 2-त्रिपुरा, 3-गोवा, 4-मिजोरम, 5-नागालैंड, 6-सिक्किम, 7-मेघालय, 8-अरुणाचल प्रदेश
बड़े राज्यों का हाल
1. केरल, 2. राजस्थान, 3. कर्नाटक, 4. आंध्र प्रदेश, 5. गुजरात, 6. असम, 7. महाराष्ट्र, 8. तमिलनाडु, 9. हिमाचल प्रदेश, 10. उत्तराखंड, 11. हरियाणा, 12. ओडिशा, 13. छत्तीसगढ़, 14-तेलंगाना, 15- मध्य प्रदेश, 16-मध्य प्रदेश, 17-बिहार, 18-पंजाब, 19-जम्मू-कश्मीर, 20- उत्तर प्रदेश
हाल में ही दिल्ली चुनाव में शिक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा। लोगों ने चुनावी मुद्दे में शिक्षा पर जोर देने के केजरीवाल सरकार के प्रयास की सराहना की। उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षा के मामले में आखिरी पायदान पर है।