'आगे मोदी-शाह, पीछे अमेरिकी झंडा', नौसेना दिवस पर मनोज तिवारी ने कर दी 'बड़ी' गलती, लोगों ने कहा- शर्म करो

By पल्लवी कुमारी | Published: December 4, 2019 03:20 PM2019-12-04T15:20:31+5:302019-12-04T15:20:31+5:30

भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है।

Manoj Tiwari trolled on Navy Day warship photo with American flag bjp goes viral | 'आगे मोदी-शाह, पीछे अमेरिकी झंडा', नौसेना दिवस पर मनोज तिवारी ने कर दी 'बड़ी' गलती, लोगों ने कहा- शर्म करो

तस्वीर स्त्रोत- मनोज तिवारी ट्विटर हैंडल

Highlightsतस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह व कार्यवाहक अध्यक्ष जेडी नड्डा भी दिख रहे हैं।कई यूजर कह रहे हैं कि मनोज तिवारी ने ऐसा करके देश के सेना का अपमान किया है।

भारतीय नौसेना दिवस (IndianNavyDay) पर आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। नौसेना दिवस के मौके पर मनोज तिवारी ने एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें तीन वॉर शिप दिख रहे हैं, लेकिन उन तीनों वॉरशिप में से एक जहाज पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इस भयंकर गलती के बाद से ही ट्विटर पर मनोज तिवारी ट्रोल होने लगे हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कम से कम बधाई देते वक्त तो भारत के वॉरशिप की तस्वीर लगा लेते। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि ये बेहद शर्मनाक है। ये भारतीय संविधान और नौसेना का अपमान करना है। 

मनोज तिवारी ने 4 दिसंबर 10 बजकर 23 मिनट पर ट्वीट किया है। हालांकि मनोज तिवारी से इस ट्वीट को अभीतक(खबर लिखे जाने तक) डिलीट नहीं किया है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह व कार्यवाहक अध्यक्ष जेडी नड्डा भी दिख रहे हैं। तस्वीर पर बीजेपी का चिह्न कमल का फूल और एक ओर मनोज तिवारी भी हैं। 

एक यूजर ने लिखा, भारतीय झंडे और संविधान की कितनी इज्जत करते हैं सबको पता है। वैसे इन अज्ञानियों को पता ही नहीं होगा नौसेना क्या होती है और सेना क्या होती है।

बता दें कि भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैन्य कर्मियों को बधाई दी और कहा कि उनकी सेवा एवं उनके बलिदान ने भारत को सुरक्षित बनाया है। मोदी ने ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर, हम हमारे साहसिक नौसैन्य कर्मियों को सलाम करते हैं। उनकी बहुमूल्य सेवा एवं बलिदान ने हमारे देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।” उन्होंने भारतीय नौसैन्य इतिहास पर एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया।

Web Title: Manoj Tiwari trolled on Navy Day warship photo with American flag bjp goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे