पत्नी से झगड़े के बाद मानसिक शांति के लिए 280 मील पैदल चला, जानिए फिर क्या हुआ
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2020 03:16 PM2020-12-08T15:16:17+5:302020-12-08T16:58:38+5:30
इतालवी समाचार पत्र इल रेस्टो डेल कार्लिनो की रिपोर्ट के अनुसार शख्स इटली के कोमा में रहता है। वह पत्नी से झगड़ा कर फोनो शहर चला गया। दोनों शहर की दूरी 450 किमी है।
मिलानः क्रोध और गुस्सा में इंसान क्या से क्या कर जाता है। इटली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शख्स ने पत्नी से लड़ाई कर ली।
अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद निराश होकर एक इतालवी व्यक्ति ने खुद को शांत करने के लिए 280 मील (लगभग 450 किमी) की दूरी तय कर ली। देश के सख्त कोरोनावायरस-लॉकडाउन उल्लंघन के कारण पुलिस से उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके ऊपर 35 हजार का जुर्माना ठोक दिया।
पुलिस से कहा कि किसी बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो गया था। इस शख्स ने सात दिन के अंदर लगभग 450 किलोमीटर की दूरी कैसे तय कर ली। इतालवी समाचार पत्र इल रेस्टो डेल कार्लिनो के अनुसार, उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसे महसूस नहीं हुआ है कि उसने अपनी सप्ताह भर की यात्रा पर इतना जमीन कवर कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार उस शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसकी उम्र 48 साल बताई जा रही है। व्यक्ति इटली के कोमो शहर का निवासी है। उसने पुलिस से कहा कि एक दिन में 64 किलोमीटर की दूरी तय की। इटली के दक्षिण में स्थित फानो-एंड्रियाटिक समुद्र तट पर पहुंच गया।
समुद्र तट पर रात दो बजे अकेले टहलते देख पुलिसकर्मी ने रोक दिया। वहां गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। दरअसल पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोगों के घूमने फिरने पर रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए रोक लगी हुई है।
हालांकि, जब पुलिस ने एक डेटाबेस में उसका विवरण डाला, तो यह पुष्टि की गई कि उसकी पत्नी ने एक हफ्ते पहले कोमो में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में, पुलिस अधिकारियों ने उसे एक होटल में रखा, जहाँ उसे खाना खिलाया। खबरों के मुताबिक यह शख्स चल चल कर काफी थक गया था और इसका शरीर ठंडा पड़ गया था।