दिल्ली में शख्स चढ़ा टावर पर, नीचे आने से किया इंकार, जाने क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Published: June 18, 2021 08:16 PM2021-06-18T20:16:55+5:302021-06-18T20:16:55+5:30

साकेत पुलिस ने कहा कि उन्हें आज सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति के बारे में फोन आया, जो एक टीवी टॉवर से नीचे उतरने से इनकार कर रहा था।

Man Climbs TV Tower In Delhi, Refuses To Come Down For An Hour | दिल्ली में शख्स चढ़ा टावर पर, नीचे आने से किया इंकार, जाने क्या है पूरा मामला

दिल्ली के पुष्प विहार के सेक्टर-3 में 20 साल का एक शख्स टीवी टावर पर चढ़ गया। 

Highlightsमौके पर पहुंचे उसके माता-पिता ने व्यक्ति की पहचान सैनिक फार्म निवासी महेश यादव के रूप में की। पिता ने कहा कि वह रोज शराब पीता है, कल शाम करीब 5 बजे वह बाहर गया और फिर वापस नहीं आया। 

नई दिल्ली: दिल्ली के पुष्प विहार के सेक्टर-3 में 20 साल का एक शख्स टीवी टावर पर चढ़ गया। 

साकेत पुलिस ने कहा कि उन्हें आज सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति को लेकर फोन आया, जो एक टीवी टॉवर से नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। इसके बाद एक एम्बुलेंस और एक दमकल को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे उसके माता-पिता ने व्यक्ति की पहचान सैनिक फार्म निवासी महेश यादव के रूप में की।

उसके पिता ने कहा कि वह रोज शराब पीता है। कल शाम करीब 5 बजे वह बाहर गया और फिर वापस नहीं आया। एक घंटे बाद महेश यादव अपनी इच्छा से टीवी टावर से नीचे उतर गया। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि नशे महेश यादव टीवी टावर पर क्यों चढ़ा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Web Title: Man Climbs TV Tower In Delhi, Refuses To Come Down For An Hour

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे