आखिर ऐसा क्या हुआ कि ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'अजय देवगन कायर है', जानिए पूरा मामला

By अमित कुमार | Published: March 3, 2021 12:42 PM2021-03-03T12:42:48+5:302021-03-03T12:50:56+5:30

बीते कुछ महीनों से किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर कई ट्वीट हुए हैं। इस आंदोलन को लेकर एक्टर अजय देवगन ने भी फरवरी के महीने में एक ट्वीट किया था।

man arrested after stopping ajay devgns car now ajay devgn kayar hai trending | आखिर ऐसा क्या हुआ कि ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'अजय देवगन कायर है', जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsभारत में किसान आंदोलन को लेकर अब तक कई सेलिब्रेटीज ट्वीट कर चुके हैं।फरवरी में अजय देवगन ने भी एक ट्वीट किया था जिसके कारण अब वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं।सोशल मीडिया के जरिए फैंस अजय देवगन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगनसोशल मीडिया पर (2 मार्च) मंगलवार के दिन ट्रेंड कर रहे थे। दरअसल, मंगलवार को अजय देवगन मुंबई के फिल्म सिटी इलाके से अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी बीच एक शख्स ने अजय की गाड़ी रोककर किसानों के समर्थन में उन्हें बोलने के लिए कहा। लेकिन अजय देवगन ने ऐसा नहीं किया और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर #अजय_देवगन_कायर_है ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि यह ट्रेडिंग लिस्ट के टॉप भी जा पहुंचा। हैशटैग #अजय_देवगन_कायर_है लगा कर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लोगों एक्टर की खामोशी से नाराज हैं। इसके साथ ही उस शख्स की गिरफ्तारी पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक शख्स को अब बेल दे दी गई है।

अजय देवगन ने किसान आंदोलन को बताया था झूठा प्रोपागैंडा

जिस शख्स ने गाड़ी रोकी वो अजय देवगन से बेहद नाराज था। इसके पीछे का कारण अजय देवगन का पुराना ट्वीट है। फरवरी में जब किसान आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा थी उस दौरान भी अजय देवगन ने इस पूरे आंदोलन के लिए ट्वीट करते हुए इस एक ‘झूठा प्रोपागैंडा’ बताया था।  यही वजह है कि अधिकतर किसान अजय देवगन से नाराज हैं और लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। 

Web Title: man arrested after stopping ajay devgns car now ajay devgn kayar hai trending

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे