VIDEO: आधी रात किचन में घुसा शेर, घरवालों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: April 4, 2025 20:34 IST2025-04-04T20:24:55+5:302025-04-04T20:34:17+5:30
Lion Entered in House: गुजरात के अमरेली जिले में रात के समय एक घर में शेर घुस गया। इस दिनों गुजरात के जंगलों में शेरों की गतिविधि बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शेर के घर में घुसने की खबर के बाद से लोगों में डर और चिंता का माहौल है।

VIDEO: आधी रात किचन में घुसा शेर, घरवालों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो
Lion Entered in House:गुजरात के अमरेली जिले में रात के समय एक घर में शेर घुस गया। इस दिनों गुजरात के जंगलों में शेरों की गतिविधि बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शेर के घर में घुसने की खबर के बाद से लोगों में डर और चिंता का माहौल है। यहां एक घर में आधी रात के समय एक शेर सीधा किचन की दीवार पर चढ़ कर बैठ गया और जब परिवार की नजर शेर पर पड़ी को उनके होश उड़ गए और वो घर से जान बचाकर भागने लगे। 15 सेकंड के वीडियो में शेर दीवार पर बैठा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @piyushk51868979 नाम के यूजर ने शेयर किया है।
अमरेली के कोवाया गांव में जब घर के अंदर नज़र आया शेर...
— AajTak (@aajtak) April 4, 2025
आधी रात को मुलुभाई लखनोत्रा के घर में घुसा शेर, छत से कूदकर पहुंचा अंदर! घर के लोग अचानक जागे, शेर ने फ्रिज पर जमाया डेरा. गांव में दहशत का माहौल सोशल मीडिया पर शेर के घर में घूमने का वीडियो हुआ वायरल! #Amreli#ViralVideo… pic.twitter.com/YIQbJuXqq3
गुजरात के अमरेली जिले में एक घर में रात के समय एक शेर घुस गया जिसे देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। दरअसल छत के खुले हिस्से से शेर अंदर आ गया और किचन की दीवार पर चढ़कर बैठ गया। जैसे ही परिवार के लोगों की नजर शेर पर पड़ी तो सभी लोग घर से बाहर भाग गए। pic.twitter.com/RttA6JFhtp
— piyush kumar (@piyushk51868979) April 4, 2025