10 फिट गहरे कुएं में जा गिरा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद इस तरकीब से बाहर निकला

By वैशाली कुमारी | Published: October 25, 2021 08:19 PM2021-10-25T20:19:32+5:302021-10-25T20:56:58+5:30

महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ कुएं में गिर जाता है, वो पानी के अंदर होता है, बाहर निकलने की उसकी कोशिशें नाकाम रहती हैं। 

Leopard fell into a 10 feet deep well, came out of this trick after hard work | 10 फिट गहरे कुएं में जा गिरा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद इस तरकीब से बाहर निकला

10 फिट गहरे कुएं में जा गिरा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद इस तरकीब से बाहर निकला

Highlightsग्रामीणों के बुलावे पर आए वन्य अधिकारी और Wildlife Sos की टीम ने कुएं में एक बड़े से पिंजरे को डाला तेंदुआ अपने आप को एक कपड़े जोकि कुएं में था उसके सहारे टिकाए हुए था

शेर यदि जंगल का राजा है तो तेंदुआ भी उससे कम नहीं, तेंदुए का नाम सुनते ही आंखों के सामने चीते जैसी शक्ल वाले जानवर की तस्वीर दिखाई देती है। खतरनाक पंजे और डरावने चेहरे के साथ गजब कि फुर्ती इसे सबसे खूंखार वन्य जीवों की लिस्ट में शामिल करती है। लेकिन कहते हैं ना प्रकृति के आगे किसी कि नहीं चलती, कुछ ऐसा ही हुआ जब एक तेंदुआ कुएं में गिर जाता है और उसकी बाहर निकलने कि सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। ये तेंदुआ बच पाता है या नहीं या फिर होता है कोई चमत्कार चलिए जानते हैं।

महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ कुएं में गिर जाता है, वो पानी के अंदर होता है, बाहर निकलने की उसकी कोशिशें नाकाम रहती हैं। 

10 फीट गहरे कुएं में गिरने से तेंदुए कि सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है और वो अपने आस पास के लोगों को देखकर दहाड़ रहा था। उसके दहाड़ने से मदद करने वाले ग्रामीणों के भी पसीने छूट जा रहे थे। ऐसे में  आसपास के किसानों ने जानवरों से जुड़े काम करने वाली संस्था Wildlife Sos को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने और वन विभाग ने मिलकर इसे बचाने की कोशिश की।

दरअसल तेंदुआ अपने आप को एक कपड़े जोकि कुएं में था उसके सहारे टिकाए हुए था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लोग उसे रेस्क्यू करने आए तो वो उनकी ओर गुस्से में दहाड़ भी रहा है।

ग्रामीणों के बुलावे पर आए वन्य अधिकारी और Wildlife Sos की टीम ने कुएं में एक बड़े से पिंजरे को डाला। पिंजरे को डालने के बाद सभी ने तेंदुए को उसमे घुसाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ इस पिंजरे के अंदर घुस गया। पिंजरे को बाहर निकाला गया। तेंदुए को इसके बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

Web Title: Leopard fell into a 10 feet deep well, came out of this trick after hard work

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे