बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढा तेंदुआ और खुद ही... वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

By प्रिया कुमारी | Published: June 7, 2020 01:39 PM2020-06-07T13:39:41+5:302020-06-07T13:39:41+5:30

बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेंदुए की मेहनत को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Leopard climb to tree to attack Monkey thriller video viral on social media | बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढा तेंदुआ और खुद ही... वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढा तेंदुआ (photo-twitter)

Highlightsबंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़े तेंदुआ का रोमांचक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।तेंदुए और बंदर की जबरदस्त लड़ाई को देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इंटरनेट पर पेड़ पर चढ़े तेंदुएं का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, बंदर का शिकार करने के लिए तेंदुआ पड़ पर चढ जाता है और बंदर भी खुद को बचाने के लिए पेड़ की आखिरी छोर पर चढ़ जाता है। हालांकि दोनों पेड़ से गिर भी सकते हैं लेकिन फिर जो होता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं, कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर बंदर के पास जाने की कोशिश करता है और बंदर अपनी जान बचाने के लिए आखिरी से आखिरी छोर पर चढ़ जाता है। 

इसके बाद काफी मेहनत के बाद तेंदुआ बंदर तक नहीं पहुंच पाता है और पेड़ से उतरकर नीचे चला जाता है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं कई लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। ये रोमांचक और मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों का हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। कुछ दिनों पहले सांप का वीडियो शेयर किया था। जो काफी भयानक और रोमांचक था।

Web Title: Leopard climb to tree to attack Monkey thriller video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे