जब खेत में धान रोपने पहुंचे यहां के मुख्यमंत्री, किसान भी देख हुए हैरान, वीडियो वायरल 

By पल्लवी कुमारी | Published: August 12, 2018 09:41 AM2018-08-12T09:41:42+5:302018-08-12T09:41:42+5:30

एचडी कुमारस्वामी यहां खेत का जायजा लेने नहीं बल्कि किसानों के साथ धान रोपाई करने पहुंचे थे। एच. डी. कुमारस्वामी शनिवार को खेत में जाकर एकदम किसानों वाले रूप में दिख रहे थे।

karnataka CM HD Kumaraswamy took part in the transplantation of paddy, video viral | जब खेत में धान रोपने पहुंचे यहां के मुख्यमंत्री, किसान भी देख हुए हैरान, वीडियो वायरल 

जब खेत में धान रोपने पहुंचे यहां के मुख्यमंत्री, किसान भी देख हुए हैरान, वीडियो वायरल 

नई दिल्ली, 12 अगस्त:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का एक अलग ही रूप देखने को मिला है।  मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी  किसानों के साथ खेत में हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें नया क्या है? 

असल में एचडी कुमारस्वामी यहां खेत का जायजा लेने नहीं बल्कि किसानों के साथ धान रोपाई करने पहुंचे थे। एच. डी. कुमारस्वामी शनिवार को खेत में जाकर एकदम किसानों वाले रूप में दिख रहे थे। उन्होंने यहां से 100 किलोमीटर दूर मांड्या जिले के अरालकुप्पी गांव में खेत में जाकर धान की रोपणी की और इस साल बंपर पैदावार की उम्मीद जताई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सीएम ऑफ कर्नाटका के पेज पर शेयर किया गया है। इस मौके पर कुमारस्वामी ने कहा, "मैं अपने किसान भाइयों और बहनों के साथ मिलकर धान के पौधे लगा रहा हूं और अच्छी पैदावार की उम्मीद करता हूं।"


कुमास्लवामी यहां किसान की परंपरागत धोती पहनकर किसानों के बीच थे। धान की रोपाई के लिए कीचड़ भरी खेत में जाकर धान के पौधे लगा रहे थे। यहां उनके साथ तकरीबन 100 किसान थे। मुख्यमंत्री ने किसान समुदाय से कहा कि 20 लाख किसानों का कर्ज जल्द माफ कर दिया जाएगा। इस बीच किसानों और उनके समर्थकों ने 'कुमार अन्ना' बोलकर उनके नारे लगाए। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: karnataka CM HD Kumaraswamy took part in the transplantation of paddy, video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे