BJP विधायक ने लॉकडाउन में मनाया जन्मदिन तो पार्टी की हुई जमकर आलोचना, यूजर बोले- फौरन एक्शन ले सरकार
By पल्लवी कुमारी | Published: April 11, 2020 09:23 AM2020-04-11T09:23:14+5:302020-04-11T09:23:14+5:30
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज (11 अप्रैल) लॉकडाउन का 18वां दिन है। लॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को बोला गया है।
बेंगलुरू: कर्नाटक में टुमकुर जिले के तुरुवेकेर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर अपना जन्मदिन मनाया। बीजेपी नेता के जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके बाद ट्विटर पर बीजेपी पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर लोग सरकार से इस विधायक के खिलाफ फौरन एक्शन लेने के बात कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए बीजेपी को विधायक एम जयराम को निलंबित कर देना चाहिए। पार्टी बीते दिन (10 अप्रैल) को मनाई गई थी।
देखें लोगों की प्रतिक्रिया
There can't be much gathering, many of their relatives & loved ones on the funeral of the people who are dying due to Covid-19
— Anshul Saxena (@AskAnshul) April 10, 2020
But BJP leaders have to celebrate their birthdays with crowd during this crucial time only:
1. Karnataka BJP MLA Jayaram
2. Maharashtra BJP MLA Dadarao
Turuvekere BJP MLA Masale Jayaram celebrated his birthday during Covid19 lockdown and served cake and biryani to people in Tumkur District.
— Nagarjun Dwarakanath (@nagarjund) April 10, 2020
Clear violation of lockdown rules! pic.twitter.com/uejCgm90q5
A bjp mla in Karnatak celebrates his birthday in such times with over 100 people around him - waiting for some action against him .. how can anyone be so callous
— pallavi ghosh (@_pallavighosh) April 11, 2020
These pictures of Karnataka #BJP MLA Masala Jayaram are doing rounds on the internet who allegedly celebrated his birthday with 100+ attending the function amid COVID-19 outbreak!
— faizan (@faizan0008) April 10, 2020
Any One has see Godi Media Calling him Terr0rist or CoronaB*omb@IndiasMuslimspic.twitter.com/eHuCh5BtSq
Karnataka BJP MLA Masala Jayaram celebrated his birthday lavishly with 100 people attending ....
— Kirti Deolekar (@kirti_sd) April 10, 2020
amidst #lockdownindia
Nevertheless
Let us keep cursing #TablighiJamaat. It is convenient!
While PM @narendramodi repeatedly asking people to maintain #SocialDistanacing, here's a BJP MLA M Jayaram from Karnataka's Turuvekere in Tumkuru, celebrated his birthday with villagers in huge gathering, Flouting Lockdown Rules, Hundreds Served Biryani at MLA's Birthday Bash. pic.twitter.com/fYxb3GFPee
— Pinky Rajpurohit (ABP News) 🇮🇳 (@Madrassan_Pinky) April 11, 2020
बच्चों को भी पार्टी में विधायक एम जयराम ने किया था शामिल
सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियां उड़ाते हुए इस जन्मदिन की पार्टी में बच्चों को भी शामिल किया गया था। विधायक एम जयराम ने पार्टी में सबके साथ न सिर्फ केक काटा बल्कि सभी समर्थकों को बिरयानी भी खिलाई। तस्वीरों में दिख रहा है कि विधायक ने खुद हाथों में दस्ताने पहन रखे थे।
तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में आए सभी गेस्ट एक-दूसरे के कितने पास खड़े हैं। बेंगलुरू से 90 किलोमीटर दूर गुब्बी शहर में यह पार्टी की गई थी।