जूते मारकर तिरंगे का अपमान कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों से लंदन में अकेले भिड़ी महिला पत्रकार, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2019 03:45 PM2019-08-19T15:45:21+5:302019-08-19T15:45:21+5:30
महिला पत्रकार का नाम पूनम जोशी है। पूनम जोशी के इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है।
73वें स्वतंत्रता दिवस को भारतीय मूल के लोगों ने विदेशों में तिरंगा फहराकर आदाजी का जश्न मनाया। इसी दौरान के लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया। तिरंगा फहराने के दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और धक्कामुक्की पर उतर आए। उन्होंने तिरंगे का अपमान करना भी शुरू किया। तिरंगा का अपमान देख भारतीय महिला पत्रकार उनसे भिड़ गईं और ध्वज को छीन लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला पत्रकार का नाम पूनम जोशी है। पूनम जोशी के इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर एजेंसी ने लिखा, ये पत्रकार पूनम जोशी हैं, जो न्यूज एजेंसी एएनआई के लिए लंदन में काम करती हैं।
#WATCH: Journalist Poonam Joshi covering for ANI the #IndianIndependenceDay celebrations outside Indian High Commission in London,where Pro-Pak & Pro-Khalistan protests were also underway, snatches 2 torn parts of tricolour from Khalistan supporters who had seized it from Indians pic.twitter.com/Go7X2tVZXg
— ANI (@ANI) August 17, 2019
Ths is wht hppns whn 1000's of goats r sent 2 face Indian lions.100's of Pakistanis snatched our flag & it took 1 Indian woman 2 brng it bk. Ws thr 4 @ANI bt Desh ki duty pehli duty. @PMOIndia@HCI_London@MEAIndia@rishibagree
— Poonam Joshi (@PoonamJoshi_) August 17, 2019
#KashmirProtestInLondon@indianladiesuk@naomi2009pic.twitter.com/lp7HV3OP61
सोशल मीडिया पर लोग पूनम जोशी के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।