झांसी में पुलिसकर्मियों ने थाने में डीजे लगवा 'तमंचे पे डिस्को' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल हुआ तो यूपी पुलिस ने....
By अनिल शर्मा | Published: June 23, 2022 02:59 PM2022-06-23T14:59:41+5:302022-06-23T15:13:59+5:30
वीडियो में सादे कपड़ों में एक शख्स तमंचा लहराता हुआ दिख रहा है। कुछ पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लेटकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में सदर बाजार स्थित एक थाने में पुलिसकर्मियों का तमंचे पे डिस्को गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में थाने में पुलिसकर्मियों को डीजे पर तमंचे पे डिस्को गाने बजाकर नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सादे कपड़ों में एक शख्स तमंचा लहराता हुआ भी दिख रहा है।
गाने पर डांस करते हुए कई पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में हैं। वहीं कुछ पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लेटकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी डांस में शामिल होने के लिए उसे खींचकर लाता है। वीडियो वायरल होने के बाद झांसी पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झांसी पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि वायरल वीडियो की जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिए गए हैं।
यूपी पुलिस अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हटती है।
— Akhilesh Tiwari (abp news) अखिलेश तिवारी (@Akhilesh_tiwa) June 22, 2022
झांसी के थाना सदर बाजार में तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते कोई और नहीं बल्कि यूपी पुलिस के जवान हैं। अब वीडियो वॉयरल हो रहा है। @myogiadityanath@dgpup@Uppolicepic.twitter.com/B5zVRPQYOe
इस वीडियो को एबीपी न्यूज के पत्रकार अखिलेश तिवारी ने अपने ट्विटर खाते से साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने योगी आदित्यनाथ, यूपी के डीजीपी और यूपी पुलिस को टैग किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हटती है। झांसी के थाना सदर बाजार में तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते कोई और नहीं बल्कि यूपी पुलिस के जवान हैं। अब वीडियो वॉयरल हो रहा है।