कोरोना वायरस से बचाव के लिए जापानी पीएम शिंजो आबे ने शेयर किया ये वीडियो तो भड़क गए लोग, पूछा- आप अपने को समझते क्या हैं?
By प्रिया कुमारी | Published: April 13, 2020 01:33 PM2020-04-13T13:33:42+5:302020-04-13T13:33:42+5:30
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने आलोचना की। रविवार को शिंजो आबे ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को घर में रहने की अपील की थी।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को रविावार को कुछ सोशल मीडिया यूजर के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल, शिंजो आबे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें, वह अपने कुत्ते के साथ सोफे पर लेटे चाय पीते हुए लोगों को घर में रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर लोगों के कई तरह के प्रतिक्रिया देखने को मिले। सोशल मीडिया पर Who do you think you are?'ट्रेंड करने लगा।
एक यूजर ने लिखा कि कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों के संघर्ष को भूलकर मौज ले रहे हैं आबे। उनका संदेश सही नहीं है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग लड़ रहे हैं तब आप लक्जरी दिखा रहे हैं। कोई मदद के लिए नहीं है.. आपको क्या लगता है आप कौन हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी है जो शिंजो आबे की बात से सहमत भी हैं। अबतक शिंजो आबे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है।
友達と会えない。飲み会もできない。
— 安倍晋三 (@AbeShinzo) April 12, 2020
ただ、皆さんのこうした行動によって、多くの命が確実に救われています。そして、今この瞬間も、過酷を極める現場で奮闘して下さっている、医療従事者の皆さんの負担の軽減につながります。お一人お一人のご協力に、心より感謝申し上げます。 pic.twitter.com/VEq1P7EvnL
वहीं बात करें जापान में कोरोना वायरस के आंकडों की तो संक्रमित लोगों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए जापान ने प्रमुख जनसंख्या केंद्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित किया गया है।