जामा मस्जिद में बैन हुआ टिक टॉक बनाना, सामने आई ये है वजह

By रजनीश | Published: June 8, 2019 06:35 PM2019-06-08T18:35:30+5:302019-06-08T18:35:30+5:30

यह फैसला दो विदेशी लड़कियों के बनाए गए एक डांस वीडियो की वजह से लिया गया है। ये दोनों लड़कियां नमाज कक्ष के पास डांस करते हुए टिक-टॉक वीडियो बना रही थीं।

Jama Masjid has banned Tik Tok here's why | जामा मस्जिद में बैन हुआ टिक टॉक बनाना, सामने आई ये है वजह

जामा मस्जिद में बैन के बाद टिक टॉक ने भी सफाई दी गई है।

कई जगहों पर आपने ये लिखा जरूर देखा होगा कि यहां फोटो खींचना सख्त मना है या फिर यहां तस्वीर खींचना मना है। लेकिन लोगों के जज्बे और जुनून को देखते हुए लगता है अब वह समय आ गया है जब जगह-जगह लिखा मिलेगा यहां टिक टॉक बनाना सख्त मना है। जामा मस्जिद में टिक-टॉक बैन हो गया है।

इस नए नियम के बाद जामा मस्जिद के अंदर जाकर वीडियो नहीं बना पाएंगे। इसके लिए मस्जिद परिसर में एक बोर्ड लगा दिया गया है जिस पर साफ लिखा है कि जामा मस्जिद में टिक टॉक बनाना सख्त मना है। 


यह फैसला दो विदेशी लड़कियों के बनाए गए एक डांस वीडियो की वजह से लिया गया है। ये दोनों लड़कियां नमाज कक्ष के पास डांस करते हुए टिक-टॉक वीडियो बना रही थीं।

उन लड़कियों के बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद नजर रखना शुरू कर दिया गया है जिससे मस्जिद के अंदर कोई वीडियो न बना सके। हाल फिलहाल में मस्जिद के अंदर के डांस और एक्टिंग के कुछ और वीडियोज भी वायरल हुए थे। 

जामा मस्जिद में बैन के बाद टिक-टॉक ने कहा इससे किसी की भावना, धार्मिक विश्वास आहत हो सकता है इसलिए हमने वीडियो को हटा दिया है।

Web Title: Jama Masjid has banned Tik Tok here's why

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे