दो घंटे तक रोता रहा ये शख्स खून के आंसू, इस अजीब बीमारी को देख कर डॉक्टर्स भी हुए हैरान
By पल्लवी कुमारी | Published: November 9, 2018 04:01 PM2018-11-09T16:01:20+5:302018-11-09T16:01:20+5:30
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इतना कुछ होने के बाद ये शख्स आम लोगों की तरह बिल्कुल सामान्य रूप से देख सकता है। उसकी आंखों में कोई परेशानी भी नहीं होती है।
आपने 'खून के आंसू रोना' तो कहावत कई बार सुनी होगी लेकिन ये कहावत अब हकीकत बन गई है। सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक शख्स एक घंटे तक तकरीबन खून के आंसू रोता रहा। इस शख्स की उम्र 52 साल है। जो कि इटली का रहने वाला है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, न्यू इंग्लैंड जॉर्नल ऑफ मेडिसिन स्टेट्स( New England Journal of Medicine states) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इटली का रहने वाले 52 वर्ष के एक शख्स की आंखों से लगातार खून आता है। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस शख्स की दोनों आंखों से खून के आंसू आते हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इतना कुछ होने के बाद ये शख्स आम लोगों की तरह बिल्कुल सामान्य रूप से देख सकता है। उसकी आंखों में कोई परेशानी भी नहीं होती है।
लगातार दो घंटे तक आंखों से आता रहा खून
डेली मेल के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि हॉस्पिटल आने के दो घंटे पहले से शख्स की आंखों से खून आ रहे थे लेकिन जैसी ही वह हॉस्पिटल पहुंचा, आंखों से खून आना बंद हो गया था लेकिन जब यह शख्स इलाज के लिए वेटिंग रूम में इंतजार कर रहा था तब भी बैठे-बैठे उसकी आंखों से खून आने लगा था।
शख्स को नहीं है किसी प्रकार की कोई बीमारी
डॉक्टरों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि इस शख्स को हीमोलैक्रिया (haemolacria) नाम की एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी से प्रभावित इंसान की ऑंखों से खून आने लगता है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि शख्स की आंखों में किसी भी प्रकार का कोई ट्यूमर या कैंसर नहीं है।
क्या होता है हीमोलैक्रिया (haemolacria) नाम की बीमारी
यह एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है जो, लाखों में किसी एक शख्स को होती है। ये मानव शरीर में खून को आंसुओं में मिला देता है। जो बाद में आंख के रास्ते बाहर आता है। मेडिकल साइंस में फिलहाल इसके बारे कोई ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही ये आंकड़े हैं कि इस बीमारी से कितने लोग प्रभावित हैं।