पति को ऑनलाइन बेचने के लिए ऑक्‍शन साइट पर दिया एड, कहा डील के बाद होगा नो रिटर्न या एक्सचेंज, 12 महिलाओं ने जताई खरीदने की इच्छा

By आजाद खान | Published: February 4, 2022 12:34 PM2022-02-04T12:34:42+5:302022-02-04T12:40:54+5:30

लिंडा ने अपने एड में कहा है कि जॉन को अगर खिलाया-पिलाया जाएगा तो वह वफादार रहेगा।

irish Wife Linda McAlister ad auction site sell husband Johns McAlister online said after deal no return or exchange 12 women buy | पति को ऑनलाइन बेचने के लिए ऑक्‍शन साइट पर दिया एड, कहा डील के बाद होगा नो रिटर्न या एक्सचेंज, 12 महिलाओं ने जताई खरीदने की इच्छा

पति को ऑनलाइन बेचने के लिए ऑक्‍शन साइट पर दिया एड, कहा डील के बाद होगा नो रिटर्न या एक्सचेंज, 12 महिलाओं ने जताई खरीदने की इच्छा

Highlightsआयरिश महिला के अपने पति को बेचने का पोस्ट वायरल हो रहा है।महिला ने पति को बेचने के बाद नो रिटर्न या एक्सचेंज की शर्त रखी है। एड को देखने के बाद 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने में इच्छा जताई थी।

सामानों की ऑनलाइन बिक्री की बात तो आप जानते हैं, लेकिन कभी किसी महिला को आपने पति बेचते देखा है। इस बात को आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर ने सही साबित कर दिया है। उन्होंने अपने पति को बेचने के लिए एक ऑनलाइन एड दिया है जिसमें कई लोगों ने उसके पति को लेने में रूचि भी दिखाई हैं। एड में लिंडा ने यह भी कहा है कि यह ऑफर एक बार के लिए है और डील पूरी होने के बाद पति को वापस या बदला नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि लिंडा का यह एड कुछ ही घंटो में वायरल हो गया और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी देने लगे है। 

क्या है पूरा मामला

IrishMirror के मुताबिक, आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर अपने पति जॉन के साथ न्यूजीलैंड में रहती हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। लिंडा ने ट्रेड मी नामक एक साइट पर अपने पति को बेचने का एड दिया था जिसके बाद कई लोगों ने इसमें अपनी रूची देखाई। एड में लिंडा ने लिखा कि वह अपनी पति जॉन को बिना रिटर्न या एक्सचेंज के बेच रही हैं और यह डील एक बार ही होगा। उसने एज में यह भी बताया कि उसका पति जॉन वफादार रहेगा बशर्ते उसे खिलाया-पिलाया जाता रहे। 

एड में लिंडा ने बताई जॉन की यह खुबियां

लिंडा ने एड में जॉन की कई खुबियों को बयान किया है। उन्होंने कहा कि जॉन 6 फुट 1 इंच, 37 वर्ष का है। उसे शूटिंग और फिशिंग पसंद के साछ वह एक किसान भी है। उसने यह भी कहा कि उसे नई जगहों पर अच्छा नहीं लगेगा लेकिन फिर भी वह खुश रहेगा क्योंकि वह अपने आप में ही खुश रहता है। आपको बता दें कि पत्नि द्वारा इस एड की जानकारी जॉन को उसके दोस्त ने दी थी। इसे देख जॉन भी हैरान रह गया और अपनी पत्नी पर हंस रहा था।

12 महिलाओं ने खरीदने की जताई इच्छा

इस एड के लाइव होने के बाद लोगों ने इसे खूब पसंद किया था और यह वायरल हो गया था। वहीं करीब 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने में इच्छा जताई थी। इसके लिए वे लोग करीब पांच हजार रुपए भी देने के लिए राजी गो गई थी। हालांकि नियमों को तोड़ने के कारण ऑनलाइन साइट ने इस एड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। 

Web Title: irish Wife Linda McAlister ad auction site sell husband Johns McAlister online said after deal no return or exchange 12 women buy

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे