130 यात्रियों का लगेज दिल्ली में छोड़ तुर्की पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, सोशल मीडिया लोगों ने जमकर लगाई क्लास

By पल्लवी कुमारी | Published: September 17, 2019 12:25 PM2019-09-17T12:25:04+5:302019-09-17T12:25:04+5:30

15 सितंबर 2019 को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 11 के सारे पैसेंजर का लगेज दिल्ली में छूट गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस की जमकर आलोचना हो रही है।

IndiGo forgets luggage of entire Delhi to Istanbul flight twitter trolled | 130 यात्रियों का लगेज दिल्ली में छोड़ तुर्की पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, सोशल मीडिया लोगों ने जमकर लगाई क्लास

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsइस घटना को लेकर ट्विटर पर #ShameOnIndiGo ट्रेंड कर रहा है।  एयरलाइंस की इस हरकत से यात्री बेहद नाराज हैं।

इंडिगो एयरलाइंस अपनी एक गलत की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। असल में इंडिगो फ्लाइट में बैठे पूरे 130 यात्रियों का लगेज दिल्ली में छोड़ तुर्की इस्तांबुल पहुंच गई। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 11 के सारे पैसेंजर का लगेज दिल्ली में छूट गया था। फ्लाइट ने उड़ान 15 सितंबर 2019 को भरी थी। इस घटना को लेकर ट्विटर पर #ShameOnIndiGo ट्रेंड कर रहा है। 

एक यात्री ने ट्वीट कर बताया कि इस्तांबुल पहुंचने के बाद एयरलाइंस की ओर से हमें एक लैटर दिया गया। जिसमें लिखा हुआ था कि हमारा लेगज दिल्ली में छूट गया है। पत्र में इंडिगो ने यात्री से क्षमा मांगते हुये सामना जल्दी देने की बात कही है। इस ट्विटर यूजर ने इंडिगो एयरलाइंस द्वारा मिली पत्र की तस्वीर भी शेयर किया है। 

एक यात्री ने लिखा कि एक साथ सभी लोगों का सामान छूट जाना इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है। 

वहीं एक महिला ने लिखा है कि लगेज में दवाईयां थी, जो बहुत जरूरी है। जिसका इंडिगो ने रिप्लाई भी किया है। इंडिगो ने लिखा है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपका सामान जल्द से जल्द दें। 

एयरलाइंस का कहना है कि उसके स्टाफ सभी यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। इसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। 

एक यूजर ने लिखा अगर यही हाल रहा तो एक दिन इंडिगो खुद की हवा में से उड़ते हुये गायब हो जायेगा।

Web Title: IndiGo forgets luggage of entire Delhi to Istanbul flight twitter trolled

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे