भारत-पाक की लेस्बियन लड़कियों ने की रॉयल वेडिंग, सोशल मीडिया पर छाई ये जबरदस्त तस्वीरें

By ज्ञानेश चौहान | Published: September 20, 2019 05:31 PM2019-09-20T17:31:26+5:302019-09-21T22:37:58+5:30

इन दोनों लेस्बियन लड़कियों ने कैलिफ़ोर्निया में शादी कर ली है। शादी के कुछ दिनों बाद इन दोनों कपल्स की खूबसूरत तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही है।

Indian-Pakistani lesbian couple Bianca and Saima get married in california, Photos viral | भारत-पाक की लेस्बियन लड़कियों ने की रॉयल वेडिंग, सोशल मीडिया पर छाई ये जबरदस्त तस्वीरें

भारत-पाक की लेस्बियन लड़कियों ने की रॉयल वेडिंग, सोशल मीडिया पर छाई ये जबरदस्त तस्वीरें

Highlightsइन लेस्बियन लड़कियों की शादी में उनकी अलग-अलग संस्कृति का मेल देखने को मिला।कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर ब्यूटीफुल कमेंट्स भी किए हैं। 

लेस्बियन कपल्स के किस्से तो आपने खूब सुने होंने, लेकिन भारत और पाकिस्तान की दो लड़कियों का प्यार आपने नहीं देखा होगा। हम बात कर रहे हैं भारत की बियांका और पाकिस्तान की सायमा के बारे में। इन दोनों लेस्बियन लड़कियों ने कैलिफ़ोर्निया में शादी कर ली है। शादी के कुछ दिनों बाद इन दोनों कपल्स की खूबसूरत तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही है। फोटोज में ये दोनों लड़कियों किसी रॉयल जोड़े से कम नहीं लग रही हैं। इनकी शादी की तस्वीरें इसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

कोलंबियाई भारतीय हैं बियांका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बियांका कोलंबियाई-भारतीय ईसाई हैं। उनकी मुलाकात पाकिस्तान की सायमा से अमेरिका के एक इवेंट के दौरान हुई थी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कुछ समय साथ बिताने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

दिखा अलग-अलग संस्कृति का मेल

बियांका और सायमा की शादी में उनकी अलग-अलग संस्कृति का मेल देखने को मिला। बियांका बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। बियांका ने सोने से कढ़ाई की गई साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने मोती की माला, मांग का टीका और चूड़ियां भी पहनी थी।

लोगों के आए ब्यूटीफुल कमेंट्स

वहीं, सायमा काले रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रही थीं। शेरवानी में गोल्ड और कलरफुल कढ़ाई की गई थी। इसके साथ सायमा ने मैचिंग स्टोल और एक मोती की माला पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काले रंग के एवियेटर ग्लासेस भी पहने थे। कई लोगों ने उनकी इस खूबसूरत फोटो की खूब तारीफ की है. कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर ब्यूटीफुल कमेंट्स भी किए हैं। 

Web Title: Indian-Pakistani lesbian couple Bianca and Saima get married in california, Photos viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे