किस्मत हो तो ऐसी: नए साल में बिना कुछ किए ही मालामाल हो गया यह शख्स, रातोंरात जीत लिए 39 करोड़ और फिर...

By अमित कुमार | Published: January 5, 2021 01:07 PM2021-01-05T13:07:01+5:302021-01-05T13:10:38+5:30

रातोंरात अमीर बनने का सपना सभी देखते हैं। मगर दुनिया में बेहद कम ऐसे खुशकिस्मत लोग मौजूद हैं जिनका ये सपना साकार होता है। मूल रूप से केरल के रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

Indian man Becomes Millionaire Overnight As He Wins Whopping Rs 39 Crore in Abu Dhabi Raffle | किस्मत हो तो ऐसी: नए साल में बिना कुछ किए ही मालामाल हो गया यह शख्स, रातोंरात जीत लिए 39 करोड़ और फिर...

नए साल पर भारतीय शख्स की किस्मत पलटी। (फाइल फोटो)

Highlightsदुबई में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने 39 करोड़ रुपये लॉटरी में जीत लिए हैं। शख्स को करोड़पति बनने की खबर अपने दोस्तों के जरिए मिली। नए साल के दिन इतनी बड़ी खुशखबरी मिलने के बाद शख्स खुशी से झूम उठा।

पूरे जीवन मेहनत करने के बावजूद कई लोग मनचाहा जीवन व्यतीत नहीं कर पाते हैं। समय के साथ-साथ उनकी जरूरते बढ़ती जाती है और वह उसे ही पूरा करने में लगे रहते हैं। बहुत सी ऐसी चीजें या सपने होते हैं जिन्हें अक्सर हम पैसों की वजह से पूरा नहीं कर पाते। पैसों के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का अच्छा होना भी जरूरी है। वैसे किस्मत कब पलटी मार जाए ये भी कोई नहीं जानता। 

कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी की लॉटरी लगी और वो करोड़पति बन गया। एक ऐसा ही ताजा मामला अबू धाबी से सामने आया है। जहां एक भारतीय शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि उसने यह पैसे नए साल के पहले दिन जीतने में कामयाबी हासिल की। साल की शुरुआत में इतनी बड़ी खुशखबरी पाकर वह खुशी से फुले नहीं समा रहा। 

गल्फ न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम अब्दुस्सलाम एनवी है। वो मूल रूप से केरल का रहने वाला है और फिलहाल मस्कट में रहता है। अब्दुस्सलाम ने अबू धाबी में हुए एक बिग टिकेट रेफल में 20 मिलियन दिरहम (करीब 39 करोड़) जीते हैं। अब्दुस्सलाम का टिकट नंबर 323601 है और उसने ये 29 दिसंबर को खरीदी थी। इस साल  यूएई में यह रेफल ड्रा जीतने वाला अब्दुस्सलाम पहला शख्स बन गया है। 

Web Title: Indian man Becomes Millionaire Overnight As He Wins Whopping Rs 39 Crore in Abu Dhabi Raffle

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे