यहां चली आ रही कुप्रथा, लड़की पसंद आने पर किया जाता है अपहरण, फिर शादी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 7, 2020 12:26 PM2020-12-07T12:26:52+5:302020-12-07T13:42:52+5:30

आपने शादी की अजीबोगरीब रीति-रिवाज के बारे में सुना होगा, लेकिन सुंबा में कुछ ऐसा होता है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे...

In Indonesia, women are kidnapped and forced to marry | यहां चली आ रही कुप्रथा, लड़की पसंद आने पर किया जाता है अपहरण, फिर शादी

यहां चली आ रही कुप्रथा, लड़की पसंद आने पर किया जाता है अपहरण, फिर शादी

Highlightsसुंबा टापू में सालों से चली आ रही कुप्रथा।लड़कियों का अपहरण कर जबरन करवाई जाती है शादी।यहां इस तरह से अपहरण को नहीं माना जाता क्राइम।

डंडोनेशिया के बाली के पास एक टापू है 'सुंबा'। यहां एक ऐसी कुप्रथा चली आ रही है, जिसके चलते यह टापू काफी चर्चा में रहता है। यहां परंपरा के नाम पर आज भी लड़कियों का अपहरण कर उनकी जबर्दस्ती शादी कराई जाती है।

लड़की पसंद आने पर जबरन करवाई जाती है शादी

बता दें कि अगर इस टापू में किसी शख्स को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो लड़के के रिश्तेदार उसके साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लेते हैं, जिसके बाद अक्सर ऐसे मामलों में महिला को व्यक्ति से जबर्दस्ती शादी करनी पड़ती है।

अपराध की श्रेणी में नहीं इस तरह का अपहरण

हैरानी की बात ये है कि इसे सुंबा मे इसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। हालांकि इस शादी में महिला की मर्जी ना के बराबर होती है और अक्सर ऐसी शादियों में महिलाओं के भविष्य को लेकर सपने चकनाचूर हो जाते हैं और यह मानसिक तौर पर उन्हें काफी नकारात्मक प्रभाव डालता है। 

सुंबा टापू पर रहते हैं लगभग साढ़े सात लाख लोग

लगभग साढ़े सात लाख लोगों वाले इस टापू में मानवाधिकार और कई महिला अधिकार समूह इस कुप्रथा को प्रतिबंधित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब भी सुंबा के कुछ इलाकों में यह परंपरा बदस्तूर जारी है।

राहत की बात ये है कि इस साल जब दो महिलाओं के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इंडोनेशिया की सरकार ने इस बारे में विचार शुरू कर दिया है। अब सरकार इस प्रथा को खत्म करने पर ध्यान दे रही है।

बिहार में लड़कों का होता है पकड़वा विवाह

बिहार में भी युवाओं को किडनैप कर 'पकड़वा विवाह' कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें लड़कों को किडनैप कर उन्हें शादी के लिए फोर्स किया गया। इस दौरान लड़कों को बंदूक की नोक पर डरा-धमका कर भी शादी के लिए मजबूर किया जाता है।

Web Title: In Indonesia, women are kidnapped and forced to marry

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे