'हैदराबाद पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया, वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो कोई गम नहीं', जानें किसने कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Published: December 2, 2019 09:41 AM2019-12-02T09:41:07+5:302019-12-02T09:41:07+5:30

हैदराबाद 26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला: हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया।

Hyderabad veterinary doctor gang rape murder social media want teach to boys | 'हैदराबाद पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया, वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो कोई गम नहीं', जानें किसने कही ये बात

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsट्विटर पर कई यूजर लिख रहे हैं कि घर की बेटियों को नहीं बेटों को नसीहतों की जरूरत है। सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता के न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप, हत्या और शव को जला देने के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। उसके बाद से लेकर अबतक सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता के न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इस बात की भी मांग की जा रही है कि हम लड़कियों को रात में ना निकलने के बजाए अपने घर के बेटों को सिखाएं कि लड़कियों के साथ कैसे बर्ताव करें। 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ घटना 27 नवंबर रात के 9 बजे से 10.30 के बीच हुई है। 

ट्विटर पर कई यूजर लिख रहे हैं कि घर की बेटियों को नहीं बेटों को नसीहतों की जरूरत है। बेटों की परवरिश में आखिर कमी कहां छूट रही है ये पता लगाने की जरूरत है। तब ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध कम होंगे। इसी क्रम में टीवी पत्रकार समीर अब्बास का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

टीवी न्यूज के परिचित चेहरे समीर अब्बास ने ट्वीट कर लिखा, ''पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया है वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो मुझे कोई गम नहीं होगा'' 4 मुजरिमों में से एक चेन्नकेशवुलु की मां जयम्मा की गुहार। क्या अब वक्त नहीं आ गया है कि UAE की तरह हर रेपिस्ट को 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर फांसी पर लटकाया जाए?''

सोशल मीडिया पर आरोपियों को सरेआम फांसी देने की मांग की जा रही है। चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ (26 वर्षीय)  है। इसके अलावा बाकियों के नाम नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा  (20) है। 

26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप व हत्या मामला

26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। सरकारी अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक जब हैदराबाद में  27 नवंबर को तकरीबन रात 8.30 बजे अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने कथित रूप से उसे अगवा कर लिया और गैंगरेप के बाद जिंदा जला दिया। 

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया। 

Web Title: Hyderabad veterinary doctor gang rape murder social media want teach to boys

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे