पत्नी को बर्थडे सरप्राइज देने चक्कर में पति की दर्दनाक मौत, बीवी को खुश करने बेल्जियम से आया था मुंबई

By धीरज पाल | Published: August 12, 2018 03:28 PM2018-08-12T15:28:09+5:302018-08-12T15:28:09+5:30

बताया जा रहा है कि तेजस दुबे अपनी पत्नी को सरपराइज देना चहाते थे। इसके लिए दुबे बेल्जियम से पुणे न जाकर मुंबई अपने दोस्त रोहित सिन्हा के पास पहुंचा।

Husband surprise his wife birthday falls off 6th floor and dies in mumbai | पत्नी को बर्थडे सरप्राइज देने चक्कर में पति की दर्दनाक मौत, बीवी को खुश करने बेल्जियम से आया था मुंबई

पत्नी को बर्थडे सरप्राइज देने चक्कर में पति की दर्दनाक मौत, बीवी को खुश करने बेल्जियम से आया था मुंबई

मुंबई, 12 अगस्त:मुंबई के सांताक्रूज  (E) बिल्डिंग के 6 मंजिले से गिरने के तेजस दूबे नामक एक शख्स की मौत हो गई। 32 साल के तेजस दूबे बेल्जियम में आईटी विभाग में काम करते थे। बेल्जिलय से मुंबई पहुंचे तेजस दुबे अपनी पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक सुबह 5:30 बजे बिंल्डिंग के छठे मंजिले से गिरने के बाद मौत हो गई। दरअसल, तेजस की मौत फ्रेंच खिड़की से गिरकर हुई जिसमें ग्रिल नहीं लगा था। 

बताया जा रहा है कि तेजस दुबे अपनी पत्नी को सरपराइज देना चहाते थे। इसके लिए दुबे बेल्जियम से पुणे न जाकर मुंबई अपने दोस्त रोहित सिन्हा के पास पहुंचे। जहां रात में दोनों ने बाई रोड़ पुणे जाने की योजना बनाई। बता दें कि रोहित सिन्हा तेजस दूबे का क्लासमेट था जो मुंबई में 2 BHK फ्लैट लेकर रहता था। रोहित अपने एक अन्य मित्र के साथ शुक्रवार को तेजस दूबे को लेने हवाई अड्डे पहुंचे। 

पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्त ने देर रात लगभग 3:30 बजे तक बातचीत की। इसके बाद दोनों ने सोने चले गए। दूबे सुबह 5:30 बजे उठा और बेड के बगल में फ्रेंच विंडो थी। खिड़की खुली थी और इतना अंधेरा था कि दूबे को कुछ दिखाई नहीं दिया। वह अपना बैलेंस खो देता है और गिर जाता है। बताया जा रहा है कि वाचमैन ने सिन्हा को सुचित किया और दूबे को हास्पिटल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया। 

वहीं, पुलिस को आशंका है कि कहीं मौत से पहले दूबे और उसके दोस्त ने शराब तो नहीं पी रखी थी जिसके लिए फोरेंसिक जांच के करा रही है। बता दें कि तेजस 2014 से बेल्जियम में काम कर रहे थे। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Husband surprise his wife birthday falls off 6th floor and dies in mumbai

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे